विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2020

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने RSS प्रमुख को दी चुनाव लड़ने की चुनौती  

आजाद ने संघ पर पिछले दरवाजे से आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया.

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने RSS प्रमुख को दी चुनाव लड़ने की चुनौती  
आजाद ने संघ पर आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया- फाइल फोटो
  • आजाद बोले- सीएए, एनआरसी और एनपीआर संघ का “एजेंडा”
  • देश सिर्फ संविधान से चलता है, किसी अन्य विचारधारा से नहीं
  • एक दिन, हमारा प्रधानमंत्री होगा और अन्य राज्यों में हमारी सरकारें होंगी
नागपुर:

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को उनके संगठन के “मनुवादी” एजेंडे के वास्तविक जनसमर्थन को परखने के लिए सीधे चुनाव लड़ने की चुनौती दी. संघ मुख्यालय के निकट रेशीमबाग मैदान में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए आजाद ने “मनुवाद” को खत्म करने के लिये संघ पर प्रतिबंध की मांग की.

आजाद ने कहा, “मैं संघ प्रमुख को एक सुझाव देना चाहता हूं...झूठ का मुखौटा उतारिये और मैदान में आइए। यह लोकतंत्र है...अपने एजेंडे के साथ सीधे चुनाव लड़िए और लोग आपको बता देंगे कि देश ‘मनुस्मृति' से चलेगा या संविधान से.” उन्होंने कहा कि नया नागरिकता संशोधन कानून(सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) संघ का “एजेंडा” हैं.

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने भीम आर्मी को कुछ शर्तों के साथ रेशीमबाग में सभा करने की इजाजत दी थी. इससे पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. नागपुर पुलिस की मंशा के संदर्भ में आजाद ने कहा कि दो विचारधाराओं में हमेशा संघर्ष होता है.

RSS ने दिल्ली चुनाव में BJP की हार के बताए दो कारण, कहा- 'नरेंद्र मोदी-अमित शाह हमेशा जीत नहीं दिला सकते'

आजाद ने कहा, “हम जहां संविधान में विश्वास रखते हैं, वे ‘मनुस्मृति' को मानते हैं. यह देश सिर्फ संविधान से चलता है, किसी अन्य विचारधारा से नहीं. अगर देश में संघ पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो ही देश में ‘मनुवाद' खत्म होगा.” उन्होंने कहा क्योंकि संघ भाजपा को चलाता है, इसलिये प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर संघ प्रमुख से मिलते हैं और उन्हें जानकारी देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया, “वह संविधान की बात करते हैं लेकिन मनुस्मृति के एजेंडे को बढ़ावा देते हैं.”

RSS चीफ मोहन भागवत बोले- 'राष्ट्रवाद' का मतलब हिटलर और नाजीवाद होता है, इसका इस्तेमाल न करो

आजाद ने संघ पर पिछले दरवाजे से आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया. आजाद ने कहा, “हमारे लोगों को अब भी कोई पद (सरकारी नौकरी में) मिलना बाकी है...एक दिन, हमारा प्रधानमंत्री होगा और अन्य राज्यों में हमारी सरकारें होंगी. हम आपको आरक्षण देंगे. हम समाज के अन्य वर्गों को आरक्षण देंगे। हम देने वाले बनेंगे लेने वाले नहीं.” आजाद ने कहा कि उन्होंने सीएए-एनआरसी-एनपीआर के मुद्दे पर भारत बंद का आह्वान किया है.

वीडियो: राष्ट्रवाद शब्द का इस्तेमाल मत कीजिए

   

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrashekar Azad, Mohan Bhagwat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com