विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2020

औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा किया गया

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा कर दिया. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया.

औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा किया गया
औरंगाबाद एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
  • औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा कर दिया
  • सीएम की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया
  • कहा- गठबंधन राज्य के लोगों से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध
मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को औरंगाबाद हवाई अड्डे (Aurangabad Airport) का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा (Chhatrapati Sambhaji Maharaj Airport)  कर दिया. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया. उद्योग मंत्री एवं शिवसेना नेता सुभाष देसाई ने कहा कि शिवसेना (Shivsena), राकांपा (NPC) और कांग्रेस (Congress) का सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी गठबंधन राज्य के लोगों से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) से जुड़े मुद्दों के अध्ययन के लिए गुरुवार को मंत्रिमंडल की एक उपसमिति गठित की. ठाकरे ने विधानसभा में कहा कि समिति मंत्रिमंडल को इस बारे में सुझाव देगी कि इन मुद्दों पर क्या रुख अपनाया जाए. उन्होंने कहा कि मुद्दे पर देश में काफी ‘असंतोष' है. छह सदस्यीय समिति का नेतृत्व संसदीय कार्य मंत्री एवं शिवसेना नेता अनिल परब करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aurangabad Airport, Chhatrapati Sambhaji Maharaj Airport, Maharashtra Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com