विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

अमित शाह ने महाराष्ट्र भाजपा की कोर समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की

बैठक में शाह ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक आधार का विस्तार किये जाने और हर जिले में पार्टी के हाईटेक कार्यालय स्थापित किये जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की.

अमित शाह ने महाराष्ट्र भाजपा की कोर समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की
(फाइल फोटो)
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख अमित शाह ने गुरुवार को यहां पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की कोर समिति की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में शाह ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक आधार का विस्तार किये जाने और हर जिले में पार्टी के हाईटेक कार्यालय स्थापित किये जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की. बांद्रा उपनगर में गुरुवार को रात एक लग्जरी होटल में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख रावसाहिब दानवे, राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल, पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ खडसे आदि नेताओं ने भाग लिया.

VIDEO : आरक्षण की नीति न बदलेंगे, न बदलने देंगे : अमित शाह​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharatiya Janata Party (BJP)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com