मुंबई में कल रात रात हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. ये दुर्घटना दो बेस्ट बसों के आपस में टकराने की वजह से हुआ. दरअसल बेस्ट की दो बसें पोइसर डिपो से डिपो ट्रांसफर के लिए घाटकोपर डिपो की ओर जा रही थीं. तभी गोरेगांव में 01.45 बजे एक बस के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया. इसी दौरान पीछे चल रही बस के ड्राइवर ने भी ब्रेक लगाया. लेकिन बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने के कारण बस फिसल गई और आगे की बस से टकरा गई.
इस बीच अचानक ब्रेक लगने से एक ऑटो रिक्शा भी टकरा गया. इससे ऑटो में यात्री जॉनी शंखराम और सुजाता पंचकी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें तुरंत पुलिस द्वारा ट्रॉमा केयर अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉ. प्रसाद ने 02.45 बजे जॉनी शंखराम को मृत घोषित कर दिया. एक अन्य घायल श्सुजाता पंचकी को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में रेफर किया गया, जहां डॉ. सुषमा और डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ऑटोरिक्शा चालक के बाएं गाल पर मामूली चोट आई है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र बुलढाणा हादसा : मृत यात्रियों का आज सामूहिक अंतिम संस्कार किया जाएगा
ये भी पढ़ें : Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं