विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2018

मुंबई: अंधेरी के ESIC हॉस्पिटल में लगी आग, छह महीने के बच्चे समेत 8 की मौत, 140 लोगों को बचाया गया, मुआवजे का ऐलान

मुंबई के अंधेरी में स्थित ईएसआईसी (ESIC) कामगार अस्‍पताल में आग से 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अभी तक लगभग 140 लोगों को बचाया जा चुका है.

Also Read in
मुंबई: अंधेरी के ESIC हॉस्पिटल में लगी आग, छह महीने के बच्चे समेत 8 की मौत, 140 लोगों को बचाया गया, मुआवजे का ऐलान
मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में लगी आग.
मुंबई : मुंबई के अंधेरी में स्थित ईएसआईसी (ESIC) कामगार अस्‍पताल में आग से 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में छह महीने का बच्चा भी है. वहीं, अभी तक लगभग 140 लोगों को बचाया जा चुका है. यह जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारियों की तरफ से दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं हुई हैं. एक बचाव वाहन और 16 एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद है. अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों के अभी भी फंसे होने का अंदेशा है. राहत और बचाव अभियान जारी है.
 
मरने वाले में अधिकतर मरीज और कर्मचारी थे. बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी. आग शाम करीब सवा चार बजे लगी. आग लगने का कारण शॉट सर्किट हो सकता है. यह आग एमआईडीसी इलाके स्थित पांच मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी. यह इलाका उत्तरी-पश्चिमी उपनगर का औद्योगिक केंद्र है.

इंदौर : अस्पताल के नवजात बच्चों के ICU में भीषण आग, 47 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया

अस्पताल से सुरक्षित निकाले गए लोगों में से 10 को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां एक को मृत लाया गया था. होली स्पिरिट अस्पताल और सेवन हिल्स अस्पताल में 15-15 लोगों को भर्ती कराया गया है, वहीं 7 को इलाज के लिए ट्रॉमा अस्पताल में भेजा गया है. उपनगर में दूर से धुएं की मोटी परत दिखाई दे रही थी और बचाव अभियान के परिणामस्वरूप शाम को अंधेरी के व्यस्त इलाके में भारी जाम लग गया. वहीं केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में भारी आगजनी में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है. 

VIDEO: अस्पताल में लगी आग, 250 मरीज़ों को निकाला बाहर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Fire, ESIC Kamgar Hospital, Andheri Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com