Bhopal Woman Murder News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सनसनीखेज मर्डर का खुलासा हो गया है. यहां सेप्टिक टैंक में एक तैरता सूटकेस मिला था, जिसे खोला गया तो अंदर लाश निकली. खुले मैदान में बने सेफ्टिक टैंक में मिले महिला के शव की पहचान सिया के तौर पर हुई, जिसकी हत्या की गई थी. महिला का हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति समीर ही निकला है. मृतका उसकी तीसरी पत्नी थी. आरोपी सेफ्टिक टैंक से 200 मीटर दूर रहता था. पुलिस का कहना है कि मामले में लगभग 20 लोग संदिग्ध लोग रडार पर हैं और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले में जल्द ही खुलासा हो जाएगा.

दरअसल, निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमला नगर की राहत कॉलोनी में लाश को सूटकेस में बंद कर सेफ्टिक टैंक में फेंका गया था. स्थानीय लोगों को गुरुवार सुबह जब सेफ्टिक टैंक में संदिग्ध लोहे का बॉक्स तैरता मिला तो पुलिस को तुरंत सूचना दी. पुलिस ने बक्सा बाहर निकलवाया और जब खोला तो उसमें एक महिला का शव था, जो 3 से 4 दिन पुराना था. पुलिस ने आगे की तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
निशातपुरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया और मामला दर्ज कर लिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर 1 बजे के तक आ जाएगी.
तीसरी पत्नी थी सिया
पुलिस को आगे की जांच में पता चला कि सिया की हत्या उसके पति ने ही की थी, जो उसकी तीसरी पत्नी थी. दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. आरोपी पति पत्नी की हत्या कर दूसरी पत्नी को बुलाने के लिए जबलपुर पहुंच गया था. हालांकि, पुलिस ने आरोपी सहित उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया है.
पड़ोसी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पड़ोसी जुलेखा बाजी ने बताया कि सिया के पति और ससुराल वालों से अच्छे संबंध नहीं थे. हर दिन किसी न किसी बात पर लड़ाई होती रहती थी. जुलेखा ने यह भी खुलासा किया कि सिया की समीर से दूसरी शादी थी. सिया अपने पहले पति को छोड़कर समीर के पास आई थी. सिया के शरीर पर उसका और उसके पहले पति के नाम का टैटू भी गुदा हुआ था. उन्होंने कहा कि समीर ने सिया से झूठ बोलकर शादी की थी.
ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं