विज्ञापन

VIDEO: शादी में सलाद को लेकर बवाल; मैरिज गार्डन बना मैदान-ए-जंग, मेहमानों में कुर्सियों से की मारपीट

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई में शादी के दौरान सलाद को लेकर बड़ा बवाल हो गया. मामूली विवाद ने देखते‑देखते मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें कुर्सियों से हमला हुआ और कई लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

VIDEO: शादी में सलाद को लेकर बवाल; मैरिज गार्डन बना मैदान-ए-जंग, मेहमानों में कुर्सियों से की मारपीट

Wedding Fight Video Viral: शादी जैसे खुशनुमा मौके पर अगर शोर‑शराबा और मारपीट हो जाए, तो माहौल पलक झपकते ही बदल जाता है. मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां शादी के भोज में सलाद को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते‑ही‑देखते बड़े बवाल में बदल गया. मारपीट और तोड़फोड़ में कई लोग घायल हो गए और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सलाद को लेकर हुआ विवाद

यह घटना खुरई के सागर रोड स्थित शगुन मैरिज गार्डन की है. यहां अहिरवार समाज के एक युवक की शादी का कार्यक्रम चल रहा था. शादी के बाद भोज के दौरान लड़की पक्ष से आए एक व्यक्ति ने खाने में सलाद न मिलने पर कैटरर से शिकायत की. कैटरर ने बताया कि सलाद काटा जा रहा है और कुछ ही देर में परोसा जाएगा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बातचीत तेज बहस में बदल गई और माहौल गरमा गया.

मेहमानों ने कुर्सियों से की मारपीट

बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने‑सामने आ गए. गुस्से में लोग एक‑दूसरे से भिड़ गए और मैरिज गार्डन में रखी कुर्सियों से मारपीट होने लगी. इस हंगामे में करीब छह लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा‑तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही खुरई शहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह हालात काबू में किए और दोनों पक्षों को समझाइश दी. घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में स्थिति शांत हुई.

पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई शादी

पुलिस की निगरानी में शादी की बाकी रस्में शांतिपूर्वक पूरी कराई गईं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती, तो मामला और गंभीर हो सकता था. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग वीडियो देखकर हैरानी जता रहे हैं कि सलाद जैसी छोटी बात ने शादी के जश्न को कैसे मैदान‑ए‑जंग में बदल दिया.

लेखक के बारे में
img
हनी दुबे
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Fight Video Viral, Sagar Wedding Clash, Khurai Marriage Garden Fight, Viral Video Wedding Brawl,  Wedding Food Dispute Fight, Marriage Function Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com