विज्ञापन

रूपा गांगुली की यंग दिनों की 7 तस्वीरें, महाभारत की द्रौपदी की टूटी शादी, 13 साल छोटे सिंगर से रिश्ता, 3 बार सुसाइड की कोशिश

रूपा गांगुली ने महाभारत में द्रौपदी का रोल किया था. अपने टाइम में वो इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थीं. रूपा अपने जवानी के दिनों में जितनी खूबसूरत थीं, उनकी जिंदगी उतनी ही नर्क जैसी रही.

रूपा गांगुली की यंग दिनों की 7 तस्वीरें, महाभारत की द्रौपदी की टूटी शादी, 13 साल छोटे सिंगर से रिश्ता, 3 बार सुसाइड की कोशिश
रूपा गांगुली के यंग दिनों की तस्वीरेन

भारतीय टेलीविजन की दुनिया में महाभारत की द्रौपदी बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली रूपा गांगुली की जिंदगी पर्दे जितनी चमकदार नहीं रही. 25 नवंबर 1966 को कोलकाता में जन्मीं रूपा ने अपनी दमदार एक्टिंग और गहरी आवाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. हिंदी और बंगाली सिनेमा, टीवी और थिएटर में लंबे करियर के बावजूद उनकी निजी जिंदगी कई उतार-चढ़ावों से भरी रही. रिश्तों में तनाव, करियर के उतार-चढ़ाव और मानसिक संघर्षों के बावजूद रूपा ने हर बार खुद को संभाला और एक मजबूत शख्सियत के रूप में उभरीं.

Latest and Breaking News on NDTV

रूपा गांगुली ने अपनी पढ़ाई कोलकाता के जोगमाया देवी कॉलेज से पूरी की और 1985 में बंगाली फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की. हालांकि, उन्हें असली पहचान 1988 में बी.आर. चोपड़ा के शो महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर मिली. इस किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज़ जैसे अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो और फिल्मों में काम किया.

Latest and Breaking News on NDTV

उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो 1992 में उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और 2006 में दोनों का तलाक हो गया. इस शादी से उनका एक बेटा आकाश है, जो तलाक के बाद अपने पिता के साथ रहा. शादी के बाद रूपा ने कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी और कोलकाता शिफ्ट हो गई थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

रूपा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शादीशुदा जिंदगी में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. आर्थिक और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने तीन बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने सच का सामना में यह बात कबूल की थी कि घरेलू कलह और रोजमर्रा की परेशानियों ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया था कि उन्होंने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की.

Latest and Breaking News on NDTV

तलाक के बाद रूपा गांगुली का नाम उनसे 13 साल छोटे सिंगर दिब्येंदु के साथ जुड़ा. दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

एक्टिंग के अलावा रूपा गांगुली ने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई. उन्होंने 2015 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की और बाद में राज्यसभा सांसद बनीं. सामाजिक मुद्दों, खासकर महिला सशक्तिकरण और न्याय के लिए वे लगातार आवाज उठाती रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अपने करियर में रूपा गांगुली ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड, बांग्ला फिल्मफेयर अवॉर्ड और कई टीवी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि एक सशक्त महिला की मिसाल भी हैं, जिन्होंने हर मुश्किल का सामना डटकर किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की 21 साल की बेटी की 7 फोटो, पिता से करती थीं बेहद प्यार, भाई के साथ है स्पेशल बॉन्डिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com