विज्ञापन

Twisha Sharma Case: एम्स ने CBI को सौंपी आखिरी फॉरेंसिक रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू के निशान

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड ने अपनी फाइनल फॉरेंसिक (मेडिकल) राय सीबीआई को सीलबंद लाइफफेस में तीन दिन दिए हैं.

Twisha Sharma Case: एम्स ने CBI को सौंपी आखिरी फॉरेंसिक रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू के निशान
ट्विशा शर्मा मौत मामले में AIIMS की मेडिकल बोर्ड ने CBI को सौंपी अंतिम रिपोर्ट.
  • ट्विशा का शव मई में ससुराल की छत पर मिला था शव.
  • ट्विशा के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की.
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश दिल्ली एम्स की टीम ने फिर पोस्टमॉर्टम किया.

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स (AIIMS) ने 11 पन्नों की अपनी आखिरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिस जिम्नास्टिक बेल्ट का इस्तेमाल फंदे (लिगेचर) के तौर पर किया गया था, उस पर त्वचा (स्किन टिश्यू) के अंश मिले हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि बेल्ट पर मिले ये स्किन टिश्यू शव पर पाए गए फंदे के निशान (लिगेचर मार्क) से मेल खाते हैं.

सीलबंद लिफाफे में दी गई राय

ट्विशा शर्मा मौत मामले में दिल्ली AIIMS की मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम फॉरेंसिक (मेडिकल) राय CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंप दी है. यह रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद तैयार की गई थी. हाईकोर्ट ने 22 मई को इस मामले में दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया था. इसके बाद दिल्ली के AIIMS के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के पांच डॉक्टरों की मेडिकल बोर्ड बनाई गई.

बोर्ड ने 24 मई को दूसरा पोस्टमॉर्टम किया और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया. हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार, मेडिकल बोर्ड ने 10 जुलाई को अपनी 11 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंप दी. इसकी जानकारी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेज दी गई है.

क्या था मुख्य विवाद?

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल उस जिम्नास्टिक बेल्ट को लेकर था, जिसमें मेटल की एक रिंग लगी हुई थी. जांच एजेंसियों का दावा था कि इसी बेल्ट का इस्तेमाल फांसी लगाने के लिए किया गया था. पहले पोस्टमॉर्टम के दौरान यह बेल्ट मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं की गई थी. इसलिए डॉक्टर यह तय नहीं कर पाए थे कि गले पर मिले निशान उसी बेल्ट से बने थे या नहीं. इसी वजह से हाईकोर्ट ने दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया था.

दूसरे पोस्टमॉर्टम में क्या हुआ?

सूत्रों के अनुसार, मेडिकल बोर्ड ने बेल्ट की लैब और हिस्टोपैथोलॉजी जांच कराई. जांच में बेल्ट पर त्वचा (स्किन) के ऊतक (टिश्यू) मिले, जो गले पर मिले चोट के निशानों से मेल खाते पाए गए. हालांकि, मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम राय सार्वजनिक नहीं की है, क्योंकि कोर्ट के आदेश के अनुसार रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को दी गई है.

AIIMS ने क्या कहा?

AIIMS के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि मेडिकल बोर्ड ने लगभग एक महीने तक मामले के हर पहलू का गहराई से अध्ययन किया. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक शोधों का भी अध्ययन किया गया. इसके बाद वैज्ञानिक आधार पर विस्तृत और स्पष्ट राय तैयार की गई है. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट सच और न्याय के हित में CBI और अदालत के लिए तैयार की गई है. हालांकि उन्होंने रिपोर्ट की सामग्री बताने से इनकार किया, क्योंकि मामला अदालत के निर्देशों के अधीन है.

क्या है पूरा विवाद?

नोएडा की रहने वाली मॉडल ट्विशा शर्मा की शादी पिछले साल दिसंबर में भोपाल निवासी रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह हुई थी. शादी के कुछ ही महीने बाद ट्विशा का शव मई में ससुराल की छत पर मिला था. शव उतारने वाले समर्थ और उनकी सास का दावा था कि शव जिम्नास्टिक बेल्ट से लटका था.

पुलिस ने जांच और पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें फांसी की पुष्टि की. वहीं, परिवार ने पहले पोस्टमॉर्टम और शुरुआती जांच पर सवाल उठाए थे.इसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने और बाद में मामले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया. अब AIIMS की यह फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI की जांच में एक महत्वपूर्ण साक्ष्य मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- गिरिबाला ने घर में रखे जेवरों की लिस्ट दी, पुलिस को इतने लाख की चोरी का अंदेशा; 8 सदस्यों की टीम गठित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case, CBI Investigation Twisha Case, Giribala Singh, Twisha Case Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com