विज्ञापन

ट्विशा शर्मा मामला: गिरिबाला ने मांगी जमानत, लगाई याचिका; 48 दिन से जेल में बंद है रिटायर्ड जज और बेटा समर्थ

चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह ने एक बार फिर जमानत के लिए अर्जी लगाई है.

ट्विशा शर्मा मामला: गिरिबाला ने मांगी जमानत, लगाई याचिका; 48 दिन से जेल में बंद है रिटायर्ड जज और बेटा समर्थ
पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने मांगी जमानत

पूरे देश में सुर्खियां बने भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह ने एक बार फिर जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. गिरिबाला और बेटा समर्थ सीबीआई की 5 दिन की रिमांड के बाद 2 जून से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं.

गिरिबाला की तरफ से सोमवार को भोपाल जिला अदालत में जमानत आवेदन दायर किया गया. आवेदन पर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई होगी. गिरिबाला सिंह पिछले 48 दिनों से न्यायिक हिरासत में जेल में हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जमानत के लिए दिया ये हवाला

गिरिबाला ने अपनी जमानत के लिए अपने और ट्विशा के अच्छे संबंध और उनकी वॉट्सऐप चैट का हवाला दिया है. साथ ही खुद की सेहत और उम्र का भी तकाजा देकर जमानत के लिए आवेदन दिया हैं.

शादी के 5 माह बाद हुई थी ट्विशा की मौत

भोपाल में महज शादी के 5 महीने बाद ट्विशा शर्मा की 12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस ने ट्विशा के माता-पिता की शिकायत पर 14 मई को गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था. उसी दिन गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, यहां से उन्हें जमानत मिल गई थी.

28 मई को CBI ने रिमांड पर लिया था

बाद में हाईकोर्ट ने गिरिबाला की जमानत को खारिज कर दिया था. हाईकोर्ट के आदेश के बाद 28 मई को सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया. पूछताछ पूरी होने के बाद 2 जून को सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. अब एक बार फिर दाखिल की गई जमानत याचिका पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी.

ये भी पढ़ें- MP विधानसभा में UCC बिल पेश: हलाला पर सजा, शादी, लिव-इन और तलाक पर क्या हैं कड़े प्रावधान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case, Giribala Singh, Twisha Husband Samarth Singh, Twisha Mother In Law
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com