विज्ञापन

'ट्विशा ने जिस फोन में सबूत जुटाए उसे छिपाया गया', दोस्त प्राची ने किए बड़े खुलासे, कटघरे में क्यों PM रिपोर्ट?

Twisha Sharma Case New Big Update: भोपाल ट्विशा शर्मा केस में उसकी सहेली प्राची ने बड़ा दावा किया है. प्राची ने कहा- 'ट्विशा के पास दो फोन थे, उसका पर्सनल फोन ससुराल वाले छिपा रहे थे, घटना के 3-4 दिन बाद उसे रिकवर किया जा सका. उसका अबॉर्शन आपसी सहमति से हुआ था. पूर्व जज गिरबाला कहती थीं- वह बच्चा किसी और का है'.

'ट्विशा ने जिस फोन में सबूत जुटाए उसे छिपाया गया', दोस्त प्राची ने किए बड़े खुलासे, कटघरे में क्यों PM रिपोर्ट?
Twisha Sharma Case: Friend Prachi Claims Secret Personal Phone Was Hidden by Family.

Twisha Sharma Case New Update: भोपाल ट्विशा शर्मा केस में एक के बाद एक खुलासे हुए हो रहे हैं, जो ससुराल पक्ष को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. अब ट्विशा की दोस्त प्राची ने बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि ट्विशा के पास 2 फोन थे, एक उसका निजी (पर्सनल) फोन था और दूसरा आधिकारिक (ऑफिशियल), जिसका इस्तेमाल वह अपने काम को लेकर करती थी. प्राची ने दावा किया कि ट्विशा अपने पर्सनल फोन में ससुराल वालों की प्रताड़ना के सबूत जुटा रही थी. इसमें चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग्स और वीडियो जैसी अहम चीजें थीं. 

ये भी पढ़ें- 'फायदा उठाने के लिए बनाए प्रेम संबंध..' ट्विशा से सास ने पूछे थे अभद्र सवाल? भाई से 10 मिनट की बातचीत का ऑडियो

ट्विशा की सहेली प्राची ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ट्विशा हमेशा से 2 फोन इस्तेमाल करती थी. एक फोन उसने अपने पर्सनल यूज के लिए रखा था और दूसरा केवल ऑफिशियल, यानी इस फोन का इस्तेमाल में वह काम को लेकर करती थी. प्राची के अनुसार, घटना (ट्विशा की मौत) के बाद उसका आधिकारिक फोन तो उसी दिन बरामद हो गया था, लेकिन निजी फोन ससुराल वालों की ओर से नहीं दिया गया. वे इसे लगातार छिपा रहे थे. 

पुलिस पर दबाव बनाया तब बरामद किया गया पर्सनल फोन 

प्राची ने दावा किया कि जब हम लोगों ने पुलिस प्रशासन पर चौतरफा दबाव बनाया, तब पुलिस ट्विशा के पर्सनल फोन को बरामद करने के लिए सक्रिय हुई. घटना के 3-4 दिन बाद उसका वो फोन पुलिस के हाथ लगा.   

सबूत जुटा रही थी ट्विशा

प्राची का कहना है ट्विशा ने अपने निजी फोन में सारे महत्वपूर्ण चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग्स और वीडियो सुरक्षित रखा था. वह ससुराल वालों की ओर से दी जा रही प्रताड़ना के सभी साक्ष्यों को सबूत के तौर पर इकट्ठा कर रही थी, जिससे भविष्य में उसका इस्तेमाल किया जा सके. 

ये भी पढ़ें- ट्विशा का इलाज नहीं कर रहीं थीं डॉ. काकोली रॉय, NDTV से किया इनकार, क्या झूठ बोल गईं सास गिरबाला?  

गिरबाला सिंह कहती थीं- 'बच्चा किसी और का था' 

प्राची ने ट्विशा के अबॉर्शन और चरित्र हनन को लेकर भी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. उनका दावा है कि ट्विशा ने अबॉर्शन (गर्भपात) दोनों पक्षों की आपसी सहमति से कराया था. लेकिन, इसके बाद गिरबाला सिंह (ट्विशा की सास) नामक महिला ने उसका मानसिक उत्पीड़न और चरित्र हनन करना शुरू कर दिया. वह कहती थी- बच्चा किसी और का था.

ये भी पढ़ें- 'वो डुअल पर्सनेलिटी... चौथा पर्सन दिमाग में था', ट्विशा केस में रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह का बड़ा आरोप

अब जानिए, पीएम रिपोर्ट में क्या बड़ा लूपहोल्स

ट्विशा की दोस्त प्राची ने बड़ा दावा करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्राची के अनुसार, ट्विशा की वास्तविक लंबाई 172 सेंटीमीटर (cm) थी, लेकिन पीएम रिपोर्ट में उसकी लंबाई को केवल 161 सेंटीमीटर दर्ज किया गया है. पीएम में ऐसी गड़बड़ी एक बड़ा लूपहोल है. 

क्या है पूरा मामला?

दिसंबर 2025 में नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी भोपाल में लॉयर समर्थ सिंह हुई थी. समर्थ रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का बेटा है. ट्विशा ने भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में 12 मई को फांसी लगा ली थी. उसके माता-पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान मिले थे. हालांकि, उसकी मौत फांसी से ही होने की पुष्टि हुई है.  ट्विशा का परिवार न्याय की मांग कर रहा है. वे उसके शव का दोबारा पीएम कराना चाहते हैं, भोपाल कोर्ट में याचिका खारिज होन के बाद अब वे इसे लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं. उधर, मामले में फरार चल रहे ट्विशा शर्मा के पति ने भी अग्रिम जमानत के लिए जबलपुर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.

Twisha Sharma Chat: 23 स्क्रीनशॉट वाली चैट हिस्ट्री से समझिए कितने दर्द में थी ट्विशा शर्मा, क्या-क्या झेल रही थी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com