इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में वीरवार को गुजरात टाइटंस (GT vs CSK) के ओपनर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने लगातार पांचवां शतक जड़ते हुए खुद को 'सुपर -4' दिग्गजों में शामिल कर लिया. लेकिन 53 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों से खेली 84 रन की पारी से सुदर्शन ने एक और सुपर कारनामा कर डाला. इस पारी के साथ ही साईं ने एक दिन पहले ही ऑरैन्ज कैप हासिल करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से कैप तो छीन ही ली, तो इसी संस्करण में इस लेफ्टी बल्लेबाज ने अपने 600 रन भी पूरे कर लिए. इसी के साथ ही साईं लगातार दो सीजन में छह सौ या इससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. चलिए इस मामले में सबसे अव्वल कौन हैं
लगातार 600 रन बल्लेबाज
3 बार गेल (2011-213)
3 वॉर्नर (2016, 17, 19)
3 केएल राहुल (2020-2022)
3 विराट (2023-25)
2 गिल (2025-26)
2 साई सुदर्शन (2-25-26)
पर रिकॉर्ड पर भारी विडंबना यह है कि...
साई सुदर्शन ने वीरवार को आईपीएल में लगातार पांचवां अर्द्धशतक जड़कर खुद को चौथे बल्लेबाज के रूप में दर्ज कराया, इस पारी के साथ ही इस लेफ्टी बल्लेबाज ने मेगा टूर्नामेंट के एक सीजन में लगातार दूसरी बार 600 रन पूरे किए. यह बताने के लिए काफी है कि साई सुदर्शन कितने बड़े बल्लेबाज हैं, लेकिन विडंबना देखिए कि इतना करने के बावजूद साईं को व्हाइट बॉल में भारत के एक भी फॉर्मेट में जगह नहीं है. बल्कि अगर यह कहगा जाए कि उनसे आगे रेस में यशस्वी जायसवाल और अब बहुत हद तक वैभव सूर्यवंशी हो गए हैं, तो एक बार को गलत नहीं ही होगा. और विडंबना यह भी है कि वह अच्छा व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में कर रहे हैं, लेकिन जगह उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में मिली है. अब आप ही बताएं कि दोेनों ही पहलू से इसे विडंबना नहीं कहेंगे, तो क्या कहेंगे!
यह भी पढ़ें: उम्र 15 की, कॉन्फिडेंस 25 से ऊपर का! परेशान थे संगकारा, वैभव ने पास जाकर दिया भरोसा, सूर्यवंशी का खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं