विज्ञापन

एयर इंडिया की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन से उठ रही थी चिंगारी

इससे पहले दिन में दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई थी. एयर इंडिया ने बताया कि यह घटना विमान की लैंडिंग के दौरान हुई. हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर बाल-बाल बच गए.

एयर इंडिया की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन से उठ रही थी चिंगारी
नई दिल्ली:

एयर इंडिया की एक बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान जब हवा में था तभी इंजन से चिंगारी उठती हुआ दिखाई दी. इसके बाद उसे तुरंत आपातकालीन स्थिति में जमीन पर उतारा गया. हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

विमान के इंजन में आग की घटना को लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "हमें 21 मई 2026 को बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI2802 में हुई घटना की जानकारी मिली है. विमान सुरक्षित उतर गया है और सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. हम फिलहाल अतिरिक्त जानकारी जुटा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. अधिक जानकारी उपलब्ध होते ही आगे की अपडेट साझा की जाएगी."

इससे पहले दिन में दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई थी. एयर इंडिया ने बताया कि यह घटना विमान की लैंडिंग के दौरान हुई. हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर बाल-बाल बच गए. एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2651 में 179 यात्री सवार थे. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के पिछले हिस्से में किसी चीज के टकराने के बाद उसे रोक दिया गया. एयरलाइन ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ और सभी यात्री एवं क्रू मेंबर सामान्य रूप से फ्लाइट से उतरे.
Latest and Breaking News on NDTV

घटना के बाद फ्लाइट को जांच के लिए रोका गया. एयर इंडिया ने कहा कि मामले की जांच निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की जाएगी. विमान के उड़ान भरने में असमर्थ होने के कारण बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी उड़ान एआई2652 रद्द कर दी गई. एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें: लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया की फ्लाइट में ‘टेल-स्ट्राइक', दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट

बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हाल में कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच अंतिम चरण में है, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी. एक महीने के भीतर जांच पूरी होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि यह जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा की जा रही है और हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करते हैं. हम उन्हें सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं.

जांच में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर देते हुए नायडू ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय जांच के अधीन होगी, क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त विमान में विदेशी नागरिक भी सवार थे. एएआईबी ने 12 जुलाई 2025 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी थी.

Latest and Breaking News on NDTV

पीड़ितों के कुछ परिवारों द्वारा एयरलाइन से संचार की कमी और मुआवजे में देरी के संबंध में उठाई गई चिंताओं का जवाब देते हुए नायडू ने कहा कि मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और एयर इंडिया के साथ संपर्क में है.

यह दुखद दुर्घटना 12 जून 2025 को हुई थी, जब एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 के रूप में संचालित बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 23 से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी.

इसे भी पढ़ें: ईंधन महंगा, उड़ानें रद्द... एयर इंडिया ने जून से कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रोकीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com