विज्ञापन

Twisha Death: "दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा सच", कोर्ट ने आरोपी गिरिबाला व समर्थ को नहीं दी राहत

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा है कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मौत का असली सच सामने लाएगी. वहीं, कोर्ट ने दोनों आरोपियों गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी है.

Twisha Death: "दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा सच", कोर्ट ने आरोपी गिरिबाला व समर्थ को नहीं दी राहत
 ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने दावा किया है कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच सामने आएगा, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा
NDTV

Twisha Death case Latest Update: भोपाल (Bhopal) की बहुचर्चित ट्विशा मौत मामले में जांच की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. इस बीच मृतका के भाई, मेजर हर्षित शर्मा (Harshit Sharma) का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अभी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है और परिवार को भी इसका इंतजार है, क्योंकि यही रिपोर्ट मौत के असली सच को सामने लाएगी. वहीं, दूसरी तरफ, आरोपियों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. कोर्ट में पेश हुए आरोपियों को मंगलवार को कोई राहत नहीं मिली. कोर्ट ने दोनों ही आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया. 

अपनी बहन को खोने के गम के बीच, न्याय की लड़ाई लड़ रहे मेजर हर्षित शर्मा ने साफ किया है कि परिवार को अभी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है. उनका मानना है कि इस रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की असली वजह और उसके पीछे छिपा सच पूरी तरह उजागर हो पाएगा.

इस वजह से रिपोर्ट में हो रही है देरी

मेजर शर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो रही देरी की मुख्य वजह तकनीकी प्रक्रियाएं हैं. फिलहाल फोरेंसिक, विसरा और डीएनए (DNA) टेस्टिंग की अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है. उन्होंने कहा कि उनके लिए थोड़ा इंतजार करना कोई बड़ी समस्या नहीं है, क्योंकि उनका मुख्य मकसद पूरी सच्चाई और निष्पक्ष जांच को सामने लाना है.

14 जुलाई तक जेल भेजे गए दोनों मुख्य आरोपी

इस बीच, मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी तेजी से आगे बढ़ रही है. मामले के मुख्य आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया. इस दौरान,  मामले की गंभीरता को देखते हुए, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को कोई राहत न देते हुए उनकी न्यायिक हिरासत को आगे बढ़ा दिया है. अदालत के आदेश के बाद, दोनों आरोपियों को 14 जुलाई तक के लिए जेल भेज दिया गया है. फिलहाल, दोनों आरोपी भोपाल सेंट्रल जेल में ज्यूडिशियल रिमांड पर अपनी रातें काट रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Gwalior High Court: 'नेताओं के बर्थडे और स्वागत में बिना परमिशन कैसे लग जाते हैं होर्डिंग?' अवैध यूनिपोल पर हाईकोर्ट ने दिए सख्त आदेश

दरअसल, ट्विशा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े किए थे. लिहाजा, अब विसरा व डीएनए रिपोर्ट का आने के बाद ही इस केस की दिशा तय होगी. हालांकि, ट्विशा के भाई मेजर हर्षित के ताजा बयान ने यह साफ कर दिया है कि पीड़ित परिवार न्याय के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

यह भी पढ़ें-  MP Politics: 'लैंड यूज बदलकर हो रहा करोड़ों का खेल', दिग्विजय सिंह ने RSS और राम मंदिर पर भी उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma, Twisha Sharma Case, Twisha Sharma Bhopal, Twisha Sharma Bhopal Case, Twisha Sharma Bhopal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com