विज्ञापन

MP: मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से तीन की मौत; 10 से ज्यादा झुलसे

जुलूस में करीब 200 लोग शामिल थे और करंट लगते ही भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग करंट की चपेट में आ गए और कुछ ताजिए के नीचे दब गए.

MP: मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से तीन की मौत; 10 से ज्यादा झुलसे
घायलों को एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल.
NDTV
  • रतलाम मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. रविंद्र सोलंकी ने तीन मौतों की पुष्टि की.
  • घटना की सूचना पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.
  • गुरुवार रात को जुलूस में 200 से ज्यादा लोग थे शामिल.

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार रात मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया.  जुलूस में निकाला जा रहा ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे उसमें करंट फैल गया और उसे उठाए हुए लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग झुलस गए. इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज सहित शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा पिपलोदा थाना क्षेत्र के हतनारा गांव में हुआ है. जानकारी के अनुसार, जुलूस में करीब 200 लोग शामिल थे. इसी दौरान लगभग 20 फीट ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकरा गया. जो लोग ताजिया उठाए हुए थे वह करंट की चपेट में आ गए.

Latest and Breaking News on NDTV

मच गई थी भगदड़

इस दौरान भगदड़ मच गई. मौके पर मौजूद लोग और ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया. करंट और भगदड़ में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचा गया. उधर, रतलाम मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. रविंद्र सोलंकी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की और कई घायलों का उपचार जारी है.

हादसे का वीडियो सामने आया

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करंट लगने के बाद जुलूस में मची भगदड़, लोगों की चीख-पुकार और ग्रामीणों द्वारा घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए देखा जा सकता है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

मोहर्रम जुलूस में वैन में विस्फोट करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस के दौरान क्रेन से गाड़ी टांगकर विस्फोट करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाल दिया. हालांकि मामले एक आरोपी अभी भी फरार है. बड़नगर के अडान मोहल्ले से 23-24 जून की मोहर्रम का जुलूस में कुछ उत्पतियों ने जानलेना स्टंट किए थे. इन्हीं में एक था मारुति वैन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊपर लटकाया, उसमें विस्फोट करना. घटना वीडियो ओर फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई ओर चार लोगों पर केस दर्ज कर दिए. इन्हीं में से गुरुवार दोपहर पुलिस शोएब पिता गब्बू, जाहिद पिता भूरा खा ओर तपसील उर्फ तस्लीम पिता नाहरू खा को गिरफ्तार किया. पुलिस को अब कार मालिक गोपाल की तलाश है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में जानलेवा स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muharram Julus In Madhya Pradesh, Muharram Tazia Juloos, Death By Electrocution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com