पॉपुलर AI प्लेटफॉर्म ChatGPT आज दुनियाभर के यूजर्स के लिए डाउन हो गया है. जिसकी वजह से हजारों लोगों को इसे एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. इसको लेकर लोग आउटेज साइट DownDetector पर भी रिपोर्ट कर रहे हैं. हालांकि, इसके डाउन होने की वजह अभी तक साफ नहीं है. DownDetector पर 800 से ज्यादा यूजर्स इसके डाउन होने की शिकायत कर चुके हैं. यह समस्या दोपहर लगभग 2.30 बजे से बढ़ते चली गई. खबर लिखे जाने तक ChatGPT को एक्सेस करने में दिक्कत आ रही थी.
दोपहर से बढ़ी समस्या
DownDetector पर यूजर्स ने लगभग दोपहर 2.30 बजे से ChatGPT में दिक्कत को लेकर शिकायत करनी शुरू कर दी. शिकायत की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अभी भी 850 से ज्यादा यूजर्स इसके डाउन होने को लेकर शिकायत कर रहे हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ChatGPT डाउन हुआ है या आउटेज का शिकार बना है. इससे पहले भी कई बार ChatGPT डाउन हो चुका है.
इस बार समस्या काफी समय से बनी हुई है. लगभग 40 मिनट हो चुका है लेकिन अभी तक प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. आपको बता दें कि यूजर्स इस ChatGPT आउटेज की वजह से चैटबॉट से बात नहीं कर पा रहे हैं, यूजर्स को ChatGPT से फोटो बनाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
ChatGPT को लेकर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शिकायत कर रहे हैं. X (पहले Twitter) पर कई यूजर्स ChatGPT डाउन होने को लेकर मीम भी बना रहे हैं. एक यूजर ने पूछा है कि "500 एरर कोड दिख रहा है. क्या यह डाउन है?"
Chat gpt is getting server 500 error. Is it down ? @chatgpt @thsottiaux pic.twitter.com/bxP6pVI8yj
— heixia (@heixia1) July 25, 2026
जबकि दूसरे यूजर्स इस पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं.
How I drop dead when ChatGPT is down pic.twitter.com/CcZHUutohe
— Bibek Das (@venomyzertm) July 25, 2026
Is ChatGPT down for anyone else right now, or is it just my internet acting up? 🤔
— Ayan Gupta (@CodeXayan_) July 25, 2026
ChatGPT की ओर से इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि यूजर्स पहले की तरह जल्द इसको एक्सेस कर सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं