देश के सभी राज्यों में मानसून के चलते हो रही भारी बारिश कुछ लोगों के लिए आफत की बारिश भी बन गई है. बरसात के मौसम में करंट लगने से मौत होने की घटना लगातार सामने आ रही है. बरसात के मौसम में करंट लगने से मौत होने की घटना लगातार सामने आ रही है. हाल में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई थी. जिसके बाद कल करंट लगने से मौतकी दो घटनाएं सामने आई हैं.
पहले मामले में कल यानी 8 जुलाई को दोपहर के समय एलएनजेपी अस्पताल से एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत होने की जानकारी मिली. मृतक की पहचान फिरोजाबाद, यूपी के निवासी 28 वर्षीय महीपत के रूप में हुई है. वह पिछले 5 वर्षों से दिल्ली के शकरपुर स्थित गणेश कॉर्नर नामक मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था. वह घटना के समय दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था. इस दौरान ग्राइंडर में मसाला मिलाते समय उसे बिजली का झटका लगा. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस घटना के बाद क्राइम टीम, फॉरेंसिक टीम और बीएसईएस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.वहीं, मिठाई की दुकान के मालिक राकेश गुप्ता और उनके बेटे नवीश गुप्ता के खिलाफ थाना शकरपुर में आईपीसी की धारा 304ए/34 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
वहीं, दूसरा मामला प्रीत विहार थाना क्षेत्र का है. 8 जुलाई को प्रीत विहार थाना में करंट लगने से एक शख्स की मौत की सूचना मिली .मृतक का नाम सतेंद्र नेगी है, जिसकी उम्र 60 वर्ष है, वह रेलवे कॉलोनी मंडावली दिल्ली ए ब्लॉक का निवासी है.वह मार्केट प्रीत विहार ए ब्लॉक में 'सॉल्ट कैफे' में चपरासी के रूप में काम करता था.जब वह किचन रैक में बर्तन रख रखा था तो उस समय गीजर बोर्ड में करंट आने से वह इसकी चपेट में आ गया.
इसके बाद आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना मिलते ही क्राइम टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. जबकि प्रीत विहार थाना में धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं