कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत को लेकर उनकी मां का बयान आया है. उनकी मां ने कहा कि अभिजीत को टायफाइड हुआ है और उसे फिलहाल सलाइन चढ़ाया जा रहा है.
अभिजीत की मां अनीत दीपके ने कहा, "मैंने आज सुबह इंस्टाग्राम पर देखा, फिर उसे कॉल किया, तो उसने कॉल नहीं उठाया. रात में डेढ़ बजे भी मैंने उसे कॉल किया था, तो वो कह रहा था कि 'मम्मी, मुझे सलाइन चढ़ रही है.' क्योंकि इससे पहले उसे टाइफाइड वगैरह ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था. कभी बुखार भी नहीं आया था. उसका जीवन इतना ऐशो-आराम का था. आज वो इतनी भागदौड़ (परेशानी) में है और उसकी तबीयत भी बहुत खराब हो गई है."
अनीत दीपके ने कहा, "उसे लग रहा होगा कि मेरे वहां न होने पर बच्चे आंदोलन से उठकर चले जाएंगे, इसलिए वह उस हालत बीमारी में भी स्टेज पर आ रहा है और दो-चार शब्द बोलकर फिर जा रहा है. फिर से सलाइन ले रहा है. एक तो उसे उल्टियां भी हो रही हैं. बीच-बीच में उल्टियां भी शुरू हो गई हैं. तो चिंता तो होगी ही ना."
Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns! pic.twitter.com/8iHSZdF6K7
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 25, 2026
'कुछ तो करे सरकार'
अभिजीत की मां ने कहा, "सरकार को अब इसे गंभीरता से लेना ही चाहिए. बच्चों की मांगें माननी ही चाहिए. आज 35 दिन हो गए हैं, बच्चे मैदान पर डटे हुए हैं. सरकार को कुछ तो करना ही चाहिए ना. अब उन्हें सरकार को ये मामला सुलझाना चाहिए, ताकि बच्चे शांति से अपने-अपने घर चले जाएं. वरना अभी बच्चे बहुत ज्यादा गुस्से में हैं. एक तो लाठीचार्ज की वजह से मामला और भयानक हो गया है."
अभिजीत ने वीडियो पोस्ट कर बीमारी की बात बताई
अभिजीत दीपके ने एक्स पोस्ट पर साझा किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि मुझे टाइफाइड हो गया है. उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरी तबीयत खराब थी. जिसकी जांच रिपोर्ट अब आ गई है. जांच रिपोर्ट में मुझे टाइफाइड बताया गया है. जिसका इलाज चल रहा है. सुबह-शाम इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: पिता असम के मंत्री, बेटी GenZ आंदोलन में शामिल; क्यों चर्चा में आई दिबिशा महंता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं