- कर्नाटक में BJP MLA की बेटी ने लेडी SI को थप्पड़ मारा था. मामले में नया अपडेट आया है.
- अब महिला अफसर भी विधायक की बेटी के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है.
- वहीं बीजेपी विधायक बी. सुरेश गौड़ा ने इस मामले में महिला एसआई से माफी मांगी थी.
कर्नाटक के मांड्या जिले में भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या गौड़ा ने महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारा था. जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था. अब ऐश्वर्या गौड़ा और लेडी एसआई सविता पाटिल के बीच हुई मारपीट का एक नया सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो आने के बाद इस पूरे विवाद ने नया मोड़ दे दिया है. इस तस्वीर में न केवल विधायक की बेटी महिला अधिकारी को थप्पड़ मारती दिख रही हैं, बल्कि ऑन-ड्यूटी महिला एसआई ने भी ऐश्वर्या को थप्पड़ मारा है, उन पर बदसलूकी का आरोप लगा है. इस मामले में बीजेपी विधायक बी. सुरेश गौड़ा ने पहले ही माफी मांगी थी.
ऐश्वर्या और महिला SI के बीच हुआ था विवाद
दरअसल, यह पूरा मामला 12 अगस्त के दिन कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपट्टनम तालुक में स्थित प्रसिद्ध आरती उक्कड़ा मंदिर का है. भीमन्ना अमावस्या के त्योहार के मौके पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी थी. विशेष सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल थी. इसी दौरान विधायक की बेटी ऐश्वर्या अपने दो बच्चों के साथ वहां पहुंचीं और उन्होंने वीआईपी होने का हवाला देकर सीधे गर्भगृह में जाने की अनुमति मांगी. विवाद यही से शुरू हुआ. घटना के दौरान दोनों में बहस हुई, ताजा तस्वीर में बहस के दौरान वह ऑफिसर को थप्पड़ मारती हैं, जिसके जवाब में ऑफिसर भी उन्हें थप्पड़ मारती हैं. मौके पर मौजूद दूसरे लोग मामले को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करते हैं. जिससे महिला एसआई पर भी अब बदसलूकी का आरोप लगा है.
On Cam: Cop slapped by MLAs daughter over special Darshan at temple.
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) August 24, 2026
CCTV has surfaced of BJP MLA Suresh Gowda's daughter Aishwarya slapping a lady police officer over an argument about special Darshan in a temple. The cop is seen slapping her in return. pic.twitter.com/9JZQS7W9HN
लेडी एसआई ने दर्ज कराई शिकायत
मांड्या महिला पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने बाद में इस घटना को लेकर क्यातनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि उन्होंने यह आरोप भी लगाया गया है कि पुलिस ने जवाबी शिकायत स्वीकार नहीं की है. ऐश्वर्या दर्शन के लिए मंदिर पहुंची थीं और जब उन्हें तुरंत अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो उन्होंने आपत्ति जताई. शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने ऑफिसर के साथ बदसलूकी की, उन्हें थप्पड़ मारा और उनके काम में बाधा डाली.
बीजेपी विधायक ने मांगी थी माफी
घटना के बाद बीजेपी विधायक बी. सुरेश गौड़ा ने इस घटना के लिए माफी मांगी है, साथ ही यह भी कहा है कि पुलिस ऑफिसर ने उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की थी.उनका कहना है कि मेरी बेटी मंदिर गई थी, उसने मंदिर के गर्भगृह में जाने का अनुरोध किया था. पुलिस ने उसे अंदर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जबकि एक सर्कल इंस्पेक्टर को अंदर जाने दिया गया. मेरी बेटी ने फिर से उनसे अंदर जाने देने का अनुरोध किया. तब ऐसा लगता है कि उसने (पुलिस ऑफिसर) मेरी बेटी के साथ बदसलूकी की थी. इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया. मैंने अपनी बेटी के ऑफिसर को थप्पड़ मारने का वीडियो नहीं देखा है. मैं माफी मांगता हूं, मुझे इसके लिए खेद है.'
ये भी पढ़ेंः पापा विधायक हैं हमारे... BJP MLA की बेटी ने लेडी SI को मारा थप्पड़, महिला आयोग ने SP से कहा- तुरंत एक्शन लो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं