विज्ञापन

पत्तों पर लिखा राम का नाम, UP पुलिस के एक्शन के विरोध में मां-बेटी का अनोखा विरोध 

शामली पुलिस ने कहा- रेहड़ी हाटने के विरोध में महिला ने बेटी के साथ प्रदर्शन किया, अब रेहड़ी को सुरक्षित स्थान पर लगवा दिया गया है.

पत्तों पर लिखा राम का नाम, UP पुलिस के एक्शन के विरोध में मां-बेटी का अनोखा विरोध 
मां के साथ पत्तों पर राम का नाम लिखती बेटी.

शामली: जिले के कांधला थाना परिसर के बाहर एक महिला ने अपनी 10 साल की बेटी के साथ धरने पर बैठ गई. पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर  महिला ने विरोध के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया और बेटी के साथ पत्तों पर “राम” नाम लिखना शुरू कर दिया. पुलिस ने समझाइश देकर दोनों को हटाने का प्रयास किया लेकिन मां-बेटी में से कोई भी हटने को तैयार नहीं हुआ. काफी देर चली समझाइश के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों ने अपना विरोध-प्रदर्शन समाप्त कर दिया. आइए, अब विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला?

थाने के बाहर मां- बेटी धरने पर बैठी 

दरअसल, जिले के कांधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी सोनू कैराना मार्ग पर रेहड़ी लगाकर फालूदा बेचने का काम करता है, जिससे उसके परिवार का गुजर-बसर होता है. आरोप है कि पुलिस चेकिंग के दौरान सोनू की रेहड़ी को सड़क किनारे से हटवा दिया गया, जिससे उसकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही थी, घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा था. पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर सोनू की पत्नी पिंकी अपनी 10 वर्षीय बेटी रिया के साथ थाने पहुंची और बाहर चादर बिछाकर बैठ गई. इस दौरान महिला ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया और बेटी के साथ पत्तों पर “राम” नाम लिखती रही. 

सिंहस्थ 2028 के लिए पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा, 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना, क्या-क्या हो रहा?

सूचना पर पहुंची पुलिस 

20 जून की देर शाम महिला के थाने के बाहर बैठने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत किया और उसकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया.

त्रिपाठी और ठाकुर परिवार की दुश्मनी... वर्चस्व में 3 को जिंदा जलाया, गांव में सन्नाटा

रेहड़ी को सुरक्षित स्थान पर लगवाया 

कांधला थाने के दरोगा तेवतिया के अनुसार, सोनू की रेहड़ी पहले सड़क किनारे लगी थी, जिससे हादसे की आशंका रहती थी. खतरे से बचने के लिए पुलिस ने उसे हटवाया गया था. अब रेहड़ी को सुरक्षित स्थान पर लगवा दिया गया है, जिससे महिला और उसका परिवार संतुष्ट है. 

लेखक के बारे में
img
पंकज कुमार कपाड़िया
कॉलमिस्ट
पंकज कुमार कपाड़िया दिल्ली के भारतीय प्रद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से स्नातक हैं और स्वतंत्र लेखन करते हैं. और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, Shamli News, Shamli Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com