विज्ञापन

'मप्र शासन' लिखी बोलेरो ने 70 फीट तक घसीटा, सड़क किनारे खड़े 2 बच्चों की मौत, 2 गंभीर; ट्रैक्टर से टकराकर दुकान में घुसी

Sehore News: हादसे में घायल विक्रम की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. धीरज भी गंभीर रूप से घायल है, दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना खौफनाक था कि टक्कर के बाद युवक गाड़ी के नीचे फंस गए और बुलेरो उन्हें सड़क पर रगड़ती हुई काफी दूर तक ले गई.

'मप्र शासन' लिखी बोलेरो ने 70 फीट तक घसीटा, सड़क किनारे खड़े 2 बच्चों की मौत, 2 गंभीर; ट्रैक्टर से टकराकर दुकान में घुसी
Sehore road accident: बोलेरो ने चार दोस्तों को मारी टक्कर, दो की मौत

Sehore Road Accident: सीहोर जिला मुख्यालय के शुगर फैक्ट्री चौराहे पर शनिवार देर रात 'मप्र शासन' लिखी बोलेरो ने जमकर कहर बरपाया. तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े चार युवाओं को जोरदार टक्कर मार दी और फिर उन्हें करीब 70 फीट तक घसीटते हुए ले गई. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेरो युवाओं को रौंदते हुए पहले एक ट्रैक्टर से टकराई और फिर पास ही स्थित एक चाय की दुकान में घुस गई.

पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए चारों दोस्त सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी काल बनकर आई बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 16 वर्षीय अमित कौशल पिता मुकेश निवासी महू और 13 वर्षीय प्रिंसू कौशल पिता सतीश निवासी लुनिया चौराहा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि विक्रम (18) और धीरज (18) गंभीर रूप से घायल हैं.

VIDEO: खाना परोस रहे होटल संचालक को आया हार्ट अटैक, खड़े-खड़े जमीर पर गिरा, CPR से भी नहीं लौटी सांसें 

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे घायल

घायल विक्रम की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. धीरज भी गंभीर रूप से घायल है, दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना खौफनाक था कि टक्कर के बाद युवक गाड़ी के नीचे फंस गए और बुलेरो उन्हें सड़क पर रगड़ती हुई काफी दूर तक ले गई.

Latest and Breaking News on NDTV

गाड़ी पर लिखा है मप्र शासन

हादसे को अंजाम देने वाली बुलेरो रमेश राठौर के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है. उस पर ‘मप्र शासन' भी लिखा हुआ है. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी एमपीईबी में अटैच है. सरकारी काम में लगी गाड़ी से हुए इस भीषण हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

VIDEO: लड़ाई में बीच-बचाव करने की सजा, एक घंटे तक बेल्ट, लात-घूंसे बरसाए, नीली पड़ गई पूरी पीठ 

चाय की दुकान में जा घुसी बुलेरो

बोलेरो की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर मारने के बाद भी उसकी गति कम नहीं हुई. वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकराई और उसके बाद अनियंत्रित होकर सीधे एक चाय की दुकान में घुस गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी. थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Hit and Run: नया ट्रैक्टर खरीदने का सपना रह गया अधूरा, अज्ञात वाहन ने रौंदा, पिता, सात साल के बेटे समेत तीन की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 mp News, Mp News Today, Mp Crime News,  Sehore News, MP Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com