विज्ञापन

Bhopal: बड़ी बहन जल्दी पार कर गई सड़क तो छोटी रूठकर बैठी, इतने में स्कॉर्पियो ने कुचलकर मार डाला

बड़ी बहन पहले सड़क पार कर गई थी. साथ में चल रही छोटी बहन रूठकर सड़क पर बैठ गई. इतने में स्कॉर्पियो कार ने कुचल दिया

Bhopal: बड़ी बहन जल्दी पार कर गई सड़क तो छोटी रूठकर बैठी, इतने में स्कॉर्पियो ने कुचलकर मार डाला
  • भोपाल में बैरसिया थाना क्षेत्र के लालरिया गांव की घटना.
  • स्कॉर्पियो चालक कार लेकर घटना के बाद तुरंत हो गया फरार.
  • बड़ी बहन के रोड पार करने के बाद रूठकर सड़क पर बैठ गई थी 4 साल की मासूम.

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया. सड़क पर बैठी एक चार साल की मासूम को स्कॉर्पियो कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया.

मामला भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र के लालरिया गांव का है, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार, सोहल खान की दो मासूम बेटियां दुकान पर चॉकलेट लेने गई थीं. किराना की दुकान सड़क के पार थी. बड़ी बहन ने सड़क जल्दी पार कर ली थी, लेकिन चार साल की छोटी बहन पार नहीं कर पाई. जिससे वह रूठकर सड़क पर बैठ गई.

इलाके के लोगों में आक्रोश

इस दौरान वहां खड़ी स्कॉर्पियो कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जो बहुत ही दर्दनाक है. इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़ने की मांग की है.

सूचना मिलते ही बैरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक घटना के बाद फरार हो गया. CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- गंदगी के बीच बन रहा था खाना, रेल यात्रियों को परोसा जाना था, इटारसी रेलवे स्टेशन पर प्रशासन का छापा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal News, Car Crush Child, Bhopal Police, Scorpio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com