विज्ञापन

सतना में बेटी को बचाने मां ने लगा दी अपनी जान की बाजी; खदान में डूबने से मौत

Satna Mine Accident: सतना के छुलहनी इलाके में दर्दनाक हादसा. खदान में डूबती 17 साल की बेटी को बचाने मां ने दी जान. गांव में शोक का माहौल.

सतना में बेटी को बचाने मां ने लगा दी अपनी जान की बाजी; खदान में डूबने से मौत
सतना के छुलहनी गांव में खदान हादसे के बाद शोक में डूबा परिवार

Satna News: सतना जिले में मातृत्व की गहरी मिसाल देखने को मिली, जहां एक मां ने अपनी बेटी की जान बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. यह दर्दनाक हादसा जिले के बठिया कला ग्राम पंचायत अंतर्गत छुलहनी बस्ती में शुक्रवार दोपहर हुआ. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, छुलहनी बस्ती के हाई स्कूल के पीछे स्थित एक खदान में रेखा बेलदार (45 वर्ष) अपनी 17 वर्षीय बेटी छोटी बेलदार के साथ कपड़े धोने गई थीं. कपड़े धोने के बाद दोनों मां‑बेटी वहीं खदान में नहाने लगीं. इसी दौरान अचानक बेटी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी.

मां ने दिखाई बहादुरी; बेटी को बचाया, खुद गहरे पानी में फंस गई

बेटी को डूबता देख मां रेखा बेलदार ने बिना एक पल गंवाए पानी में छलांग लगा दी. उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह बेटी को संभाला और खदान के किनारे तक पहुंचा दिया. मां की इस बहादुरी से बेटी की जान तो बच गई, लेकिन इस दौरान रेखा स्वयं गहरे पानी में फंस गईं. अत्यधिक पानी भर जाने के कारण रेखा बेलदार बाहर नहीं निकल सकीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंचे अधिकारी; पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार राजेश सिंह और बाबूपुर चौकी प्रभारी शुभम मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद महिला के शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया.

गांव में शोक का माहौल

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. हर कोई रेखा बेलदार के त्याग और बलिदान को नमन कर रहा है. एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, जिसे लोग हमेशा एक मिसाल के रूप में याद रखेंगे. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है.

यह भी पढ़ें : "आंखें बंद करिए, आपको कुछ देना है"; 5 साल की यशस्विनी ने CM योगी को गिफ्ट किया 'बुलडोजर', देखिए Video

यह भी पढ़ें : जैतू साव मठ मामले में सरकार ने सदन में बोला झूठ; PCC चीफ दीपक बैज ने कहा- जनता को गुमराह किया गया

यह भी पढ़ें : भोपाल में बदमाशों का आतंक; 6 साल की बच्ची के सिर पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

यह भी पढ़ें : पुणे में रामनवमी शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष; युवक पर कोयते से 17 वार, भारी पुलिस बल तैनात

लेखक के बारे में
img
ज्ञान शुक्ला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satna News, Mother Sacrifice, Mother Died Saving Daughter, Madhya Pradesh News, Mine Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com