विज्ञापन

खंडवा में गौ हत्या : 8 पर केस, 7 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस; रासुका की मांग

खंडवा में गौ हत्या के आरोप में 8 पर केस, 7 गिरफ्तार. पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, रासुका की मांग तेज, जांच जारी. जानिए कैसे हुआ विवाद?

खंडवा में गौ हत्या : 8 पर केस, 7 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस; रासुका की मांग
खंडवा में गौ हत्या का मामला, पुलिस ने 7 आरोपियों का जुलूस निकाला

Cow Slaughter Case Khandwa: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गौ हत्या के आरोप में बड़ा मामला सामने आया है, जिसने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है. बकरीद के दूसरे दिन सिंहाड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पशु का सिर और मांस मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने इसे गौ हत्या का मामला बताते हुए विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. फिलहाल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस ने उनका शहर में जुलूस भी निकाला. इस घटना के बाद क्षेत्र में सख्त कार्रवाई और रासुका लगाने की मांग उठने लगी है.

गांव में बोरियों में मिला पशु का सिर और मांस

पूरी घटना खंडवा शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर सिंहाड़ा गांव की है. शुक्रवार देर रात गांव के कुछ लोगों ने एक घर के बाहर रखी तीन संदिग्ध बोरियां देखीं. जब लोगों ने जांच की, तो एक बोरी में पशु का सिर और दो बोरियों में मांस मिला. इस खबर के फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की.

Cow Slaughter Case Khandwa: पुलिस ने निकाला जुलूस

Cow Slaughter Case Khandwa: पुलिस ने निकाला जुलूस

हिंदू संगठनों का आरोप, मौके पर हंगामा

घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि यह गोवंश की हत्या का मामला है. इसको लेकर मौके पर काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए अवशेषों को जब्त कर जांच के लिए भेजा.

8 आरोपियों पर केस, 7 गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बढ़िया तुला गांव के आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. इनमें से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है.

Cow Slaughter Case Khandwa: बकरीद में गौ हत्या

Cow Slaughter Case Khandwa: बकरीद में गौ हत्या

पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पुलिस ने कान पकड़कर शहर में जुलूस निकाला. इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, लेकिन पुलिस इसे सख्त संदेश देने के तौर पर देख रही है.

जांच के लिए भेजे गए सैंपल

घटनास्थल से बरामद पशु के सिर और मांस को पुलिस ने जब्त कर लिया है और परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है. एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि डॉक्टरों की टीम द्वारा परीक्षण कराया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

10 हजार का इनाम, जांच का दायरा बढ़ेगा

पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रासुका लगाने की उठी मांग

इस घटना के बाद बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग की है. खंडवा बजरंग दल संयोजक आदित्य मेहता ने कहा कि प्रशासन को पहले ही इस तरह की घटना की आशंका को लेकर चेताया गया था, लेकिन समय रहते कदम नहीं उठाए गए.

पुलिस कर रही कारणों की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने यह कृत्य क्यों किया और इसके पीछे उनका उद्देश्य क्या था.

माहौल गर्म, प्रशासन सतर्क

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और माहौल को शांत रखने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें : ऊर्जा राजधानी सिंगरौली में जल संकट, गड्ढों से पानी पी रहे इंसान और जानवर; NDTV ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें : महाकाल मंदिर में रिंग सेरेमनी का VIDEO वायरल, सिक्योरिटी एजेंसी पर ₹50 हजार का जुर्माना, कपल को ये सजा

यह भी पढ़ें : ‘खेत बचाओ अभियान' 1 जून से शुरू, शिवराज सिंह चौहान ने कहा- किसानों तक पहुंचेगी सही खाद और खेती की सलाह

यह भी पढ़ें : एमपी में वोटर लिस्ट विवाद: कांग्रेस प्रवक्ता को दो वोटर आईडी जारी, चुनाव आयोग से जांच की मांग

लेखक के बारे में
img
निशात मोहम्मद सिद्दीक़ी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khandwa Cow Slaughter Case, Khandwa News, Madhya Pradesh, Gau Hatya, NSA Demand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com