विज्ञापन

दर्दनाक: खेत में फसल के साथ ही जिंदा जल गया बुजुर्ग किसान, जब तक मदद पहुंची तब तक सब हो गया राख

Farmer Died in Crop Fire: सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के बकोट गांव में एक बुजुर्ग किसान की आग में जलकर मौत हो गई. मृतक की पहचान मुरलिया यादव (80) के रूप में हुई है.

दर्दनाक: खेत में फसल के साथ ही जिंदा जल गया बुजुर्ग किसान, जब तक मदद पहुंची तब तक सब हो गया राख
फसल जलने के बाद मौके पर लोग और पुलिस.

Satna Farmer Death: सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के बकोट गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. अपने खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान की आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मुरलिया यादव (80) निवासी बरदर के रूप में की गई है.

जानकारी के अनुसार, मुरलिया यादव अपने अरहर के खेत में खलिहान की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक अज्ञात कारणों से खेत में भीषण आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज हवाओं के चलते पूरे खेत में तेजी से फैल गई. आग की लपटों और धुएं के बीच बुजुर्ग किसान को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह उसकी चपेट में आ गए.

जब तक मदद मिली सब राख हो गया

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस भीषण हादसे में न केवल किसान की जान चली गई, बल्कि उनकी अरहर की तैयार फसल भी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही बरौंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
इस घटना से गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस कठिन समय में सहारा मिल सके.

ये भी पढ़ें- मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 24 से ज्यादा घायल; फसल काटने गए थे सभी

लेखक के बारे में
img
ज्ञान शुक्ला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satna Farmer Burn Alive, Satna News, Farmer Died In Field, Farmer Burnt Alive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com