विज्ञापन

एक साथ आईं 3 बारात, 2 DJ में कंपटीशन, विवाद के बाद 'डीजे वाले बाबू' ने कर डाली हत्या, 2 घायल

रतलाम पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा.

एक साथ आईं 3 बारात, 2 DJ में कंपटीशन, विवाद के बाद 'डीजे वाले बाबू' ने कर डाली हत्या, 2 घायल

मध्य प्रदेश के रतलाम में डीजे पर चल रही गाली गलौच पर टोकना, स्थानीय शख्स पर भारी पड़ गया. डीजे वालों ने चाकूमार कर इस व्यक्ति की हत्या कर दी. बीच बचाव करने पहुंचे दो अन्य युवक भी चाकूबाजी में घायल हो गए. पुलिस ने चाकू मारने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं. 

जानकारी के अनुसार, यह घटना ताल कस्बे के भोई मोहल्ले की है, जहां एक परिवार में तीन बारात आई हुई थी. इसी दौरान दो डीजे वालों के बीच कंपटीशन चल रहा था. इस बीच मामला गरमा गया और डीजे वाले आमने-सामने होकर एक दूसरे अपशब्द कहने लगे. इसे लेकर एक स्थानीय युवक दिलीप माली ने डीजे वालों को रोका तो वे भड़क गए और उस पर हमला कर दिया. आरोपी युवक को डीजे की आड़ में ले गए और उसे चाकू से गोद दिया. इस दौरान दो लोगों बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी चाकू मारे. घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन घायल दिलीप को लेकर मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  

“मैं खुद पाल लूंगा” ये कहने वाले पिता ने 11 मिनट में काटा जुड़वा बेटियों का गला; कानपुर डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी

फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस 

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए, उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपियों का जुलूस निकालने कि मांग की. पुलिस ने समझाइश देकर सभी को शांत कराया. पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा. 

बाबू ने अपने ही विभाग के निलंबित बाबू से मांगी 60000 की रिश्वत, रंगे हाथ धराया, घूसकांड में क्या CMO भी शामिल? 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com