विज्ञापन

IAS Transfer UP: उत्तर प्रदेश में 40 आईएएस के तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले, देखें सूची

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में डीएम बदल गए हैं. आगरा में मनीष बंसल नए डीएम बने हैं. वहीं डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम बनाया गया है. यहां देखिए पूरी लिस्ट

IAS Transfer UP: उत्तर प्रदेश में 40 आईएएस के तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले, देखें सूची
उत्तर प्रदेश में 40 आईएएस की तबादले. (फाइल फोटो)

IAS Transfer UP: उत्तर प्रदेश में 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए (Uttar Pradesh IAS Transfer) गए हैं. इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया गया है. इसके तहत 15 जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) बदल गए हैं. आगरा में मनीष बंसल नए डीएम बने हैं. वहीं अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है. 15 जिलों के जिलाधिकारी यानी डीएम बदल गए हैं, जिसमें सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर, मैनपुरी, औरैया और आगरा शामिल है. 

UP के इन जिलों के बदल गए DM

  • इंद्रजीत सिंह सुल्तानपुर के जिलाधिकारी बने
  •  झांसी में गौरांग राठी नए डीएम बने हैं.
  • कुमार हर्ष को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया है.
  • अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है.
  • आलोक यादव- शामली जिलाधिकारी
  • निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की जिम्मेदारी मिली है.
  • घनश्याम मीना अब उन्नाव के DM होंगे.
  • अंजमी कुमार सिंह लखीमपुर खीरी के नए डीएम बने हैं.
  • इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी के जिलाधिकारी बनाया गया है.
  • बृजेश कुमार को औरैया की कमान सौंपी गई है.
  • आगरा के नए DM मनीष बंसल बने हैं.
  • अरविन्द कुमार चौहान, सहारनपुर के DM बने हैं.
  • नितिन गौड़ को अमरोहा के DM बनाया गया है.
  • अभिषेक गोयल को हमीरपुर DM की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • सरनीत कौर ब्रोका रायबरेली की नई DM बनीं है.

यहां देखिए 40 IAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

इन विभागों में तबादले

  • उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार बने हैं.
  • श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा का प्रबंध निदेशक बनाया गया.
  • आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है.
  • किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा का पद दिया गया.
  • दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया.

ये भी पढ़ें: TET पर MP सरकार का बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल; शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं : CM मोहन

लेखक के बारे में
img
Priya Sharma
उप संपादक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP IAS Transfer List, IAS Transfer List, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com