विज्ञापन

Chardham Yatra 2026: आज गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही शुरू होगी यात्रा, तैयारी पूरी, हाई-टेक सिस्टम से निगरानी 

Chardham Yatra 2026: यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली स्थित यमुना मंदिर से भाई शनि देव महाराज के साथ सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री के लिए रवाना होगी. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा.

Chardham Yatra 2026: आज गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही शुरू होगी यात्रा, तैयारी पूरी, हाई-टेक सिस्टम से निगरानी 
Chardham Yatra 2026: Gangotri Yamunotri Dham Kapat Open Today

आज 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस वर्ष यात्रा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया है. साथ ही आज, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर विश्वप्रसिद्ध यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे, जबकि गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 15 मिनट है. 

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही यात्रा की शुरुआत  

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली स्थित यमुना मंदिर से भाई शनि देव महाराज के साथ सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री के लिए रवाना होगी. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा. कपाट खोलने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.

22 को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट 

चार धाम यात्रा की शुरुआत के बाद 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे. 

चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी, क्या करें और न करें? पूरी बात जानिए

हाई-टेक सिस्टम से मॉनिटरिंग  

प्रशासन का दावा है कि इस बार यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी. यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, पेयजल के साथ ही रहने और खाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. प्रशासन द्वारा गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक पूरे यात्रा मार्ग की निगरानी के लिए एक हाई-टेक मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है. इसके तहत एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से यात्रा रूट पर हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.

Chardham Yatra 2026 : हेली सेवा के लिए पहले चरण की बुकिंग बंद, जानिए कब से बुक होंगे दूसरे फेज के टिकट

दिशा-निर्देशों का करें पालन

निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यात्रा मार्ग पर 90 कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर जगह नजर रखी जा रही है. रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के अनुसार, इस अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली से यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

(किशोर रावत और नितिन चौहान की रिपोर्ट )
 

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chardham Yatra 2026,  Uttarakhand News,  Uttarkashi News,  , MP Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com