JEE Mains Session 2 Result 2026 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट को JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है, जहां छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा का आयोजन देशभर में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक हुआ था. परीक्षा पूरे देश के 304 शहरों में 566 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. रिजल्ट से ठीक पहले आज फाइनल आंसर-की भी जारी की गई थी.
जो उम्मीदवार JEE Main में क्वालिफ़ाई होंगे, उन्हें JEE Advanced परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. यह परीक्षा 17 मई को होनी है. JEE Advanced में आई रैंक के अनुसार ही आगे जाकर IIT जैसे प्रमुख संस्थानों में दाखिला मिल सकेगा.
🚀 The countdown to JEE (Main) Session 2 results begins!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 8, 2026
📝 April 9: Release of question papers.
🔑 April 11 (tentative): Provisional Answer Key & Challenges open (₹200/question).
🏆 April 20 (tentative): Paper 1 Results & Final Rankings.
The best of your two sessions will be… pic.twitter.com/6Fc03lDQYv
बता दें कि अप्रैल सेशन के एग्जाम में इस साल 11 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार शामिल हुए हैं. जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. आमतौर पर, JEE Main के टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों को JEE Advanced में बैठने का मौका मिलता है. टॉपर्स से लेकर कटऑफ और बाकी जानकारी आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी.
JEE Mains Session 2 Result 2026 Live Updates:
JEE Main के बाद अब JEE Advanced 2026 की तैयारी
JEE Main 2026 के परिणाम घोषित होने के साथ ही अब सफल अभ्यर्थियों की नजर JEE Advanced 2026 पर टिक गई है.
कोचिंग सिटी कोटा ने फिर रचा इतिहास
कोटा कोचिंग के कबीर छिल्लर ने टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. टॉप 10 में कोटा कोचिंग से 4 स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है.
JEE Main Results 2026: तेलंगाना की मल्लवरापु आसना बनीं अकेली महिला टॉपर
JEE Main 2026 रिजल्ट में तेलंगाना की मल्लवरापु आसना (Mallavarapu Aasna) ने टॉप किया है. इस सेशन में 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाली वो अकेली महिला उम्मीदवार हैं. उनके अलावा, बाकी सभी 25 टॉपर्स छात्र (पुरुष) हैं.
JEE Main 2026 कट-ऑफ
- UR (General) - 100 से 93.4123549, कुल सफल उम्मीदवार- 96,873
- OBC-NCL - 93.4105172 से 80.9232583, कुल सफल उम्मीदवार- 67,597
- EWS - न्यूनतम 82.4164528, कुल सफल उम्मीदवार- 25,009
- SC - 93.4105172 से 63.9172792, कुल सफल उम्मीदवार- 37,522
- ST - न्यूनतम 52.0174712, कुल सफल उम्मीदवार- 18,790
- UR-PwBD (दिव्यांग) - 93.3244144 से 0.0023186, कुल सफल उम्मीदवार- 4,391
JEE Main Result का पीडीएफ नहीं हो रहा डाउनलोड
एनटीए ने भले ही जेईई मेन 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, लेकिन पीडीएफ डाउनलोड करने में काफी परेशानी हो रही है. अगर आप भी ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ देर इंतजार कीजिए, वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने के चलते ऐसा हो सकता है.
NTA JEE MAIN RESULT 2026 OUT LIVE : 26 लोगों ने स्कोर किया 100 पर्सेंटाइल
एनटीए ने आज जी मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें से 26 लोगों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है. इसमें चंडीगड़ के आरुष सिंघल भी हैं- बाकी के नाम इस प्रकार हैं-
चंडीगढ़ से आरुष सिंघल
आंध्र प्रदेश से जोन्नाला रोशन मनिदीप रेड्डी, नरेंद्रबाबू गरी महित, थुंगा दुर्गा सुप्रभाथ, पसला मोहित और बिज्जम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डी
दिल्ली (NCT) के रहने वाले श्रेयस मिश्रा, आदित्य गुप्ता और अथर्व पंजाबी
तेलंगाना से मन्था शिव कामेश, दोरनाला भवितेश रेड्डी, साई रित्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला, विवान शरद महिस्वरी और ऋषि प्रेमनाथ
महाराष्ट्र के सिद्धार्थ श्रीकांत आठले और माधव विरडिया
राजस्थान से कबीर छिल्लर, चिरांजीब कर, अर्णव गौतम और यशवर्धन
हरियाणा से अर्णव गांधी और अनय जैन
बिहार से शुभम कुमार
तमिलनाडु से थम्मीना गिरीश
ओडिशा से भावेश पात्रा
गुजरात से पुरोहित निमय
JEE Main Result Direct Link: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- JEE (Main)- Session 2 Paper 1 Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) डालें.
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
जारी हो गया JEE Main Result
एनटीए की तरफ से जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
JEE Advanced की तैयारी
रिजल्ट के साथ ही ये भी साफ हो जाएगा कि कौन से छात्र 'JEE Advanced' परीक्षा देने के योग्य हैं. क्वालिफाई करने वाले छात्रों को एडवांस्ड की तैयारी करनी होगी.
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?
JEE Main सेशन-2 का रिजल्ट देर शाम तक जारी किया जा सकता है. लाखों उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार है.
JEE Main Result 2026: फाइनल आंसर की के बाद जारी होगा रिजल्ट
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है. छात्रों की आपत्तियों की जांच के बाद ही यह फाइनल लिस्ट तैयार की गई है.
कहां देख सकते हैं फाइनल आंसर की?
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं.
जेईई मेन्स सेशन-2 की फाइनल आंसर की जारी
जेईई मेन्स सेशन-2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. रिजल्ट से ठीक पहले एनटीए की तरफ से आंसर की जारी की गई है.
JEE Main Result 2026: स्कोरकार्ड पर ये डिटेल्स जरूर चेक करें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, पिता का नाम, कैटेगरी, राज्य का कोड और विषयवार (NTA Score) प्रतिशत की जांच कर लें, किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत NTA से संपर्क करें.
JEE Main रिजल्ट जारी होने के बाद आगे क्या?
रिजल्ट आने के बाद अगला कदम JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) की काउंसलिंग प्रक्रिया होगी. छात्र अपनी रैंक के आधार पर IIT, NIT और IIIT में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
JEE Main Result 2026: टॉपर्स के नाम भी आएंगे सामने
एनटीए की तरफ से रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक भी जारी की जाएगी. यानी टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आएगी.
JEE Main Result: कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट?
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- JEE (Main)- Session 2 Paper 1 Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) डालें.
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
JEE Main Cut-Off: क्या हो सकती है संभावित कटऑफ?
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए कटऑफ 79 - 81 तक हो सकती है
- अनुसूचित जाति (SC) के लिए 61 - 64 तक कटऑफ जा सकती है
- अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 48 - 50 कटऑफ हो सकती है
- दिव्यांग (PwD) छात्रों के लिए 0.001 - 1.0 तक कटऑफ संभावित है
JEE Main सेशन-2 की कटऑफ भी होगी जारी
जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. एनटीए की तरफ से कभी भी रिजल्ट जारी हो सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी.
JEE Main results Live updates: आज शाम तक जारी होगा रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट आज जारी कर सकती है. पिछले साल के ट्रेंड को देखा जाए तो NTA सेशन 2 के रिजल्ट शाम को जारी करने की उम्मीद है.
JEE Main Result 2026 LIVE: देखें रिजल्ट के पिछले 5 साल के आंकड़े
JEE Main Result 2026 LIVE: पिछले 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ 90 से 100 पर्सेंटाइल के बीच रही है. वहीं OBC, SC और ST कैटेगरी के लिए ये अलग-अलग स्तर पर रही है. इससे स्टूडेंट्स को अंदाजा मिल जाता है कि इस साल क्या उम्मीद रखनी चाहिए. हालांकि फाइनल फैसला NTA के रिजल्ट के साथ ही सामने आएगा.
JEE Main Results LIVE: कैटेगरी-वाइज़ संभावित कट-ऑफ देखें
JEE Main Results LIVE:पिछले सालों के ट्रेंड्स के हिसाब से जनरल कैटेगरी के लिए क्वालिफ़ाइंग कट-ऑफ लगभग 93-95 परसेंटाइल रहने की उम्मीद है. जबकि GEN-EWS के लिए यह 80-82 परसेंटाइल के बीच हो सकता है.
JEE Mains 2026 Session 2 LIVE: जेईई मेन Session 1 में राजस्थान 3 टॉपर्स के साथ था सबसे आगे
JEE Main 2026 Session 1 में राजस्थान से सबसे ज़्यादा 100-परसेंटाइल स्कोर करने वाले उम्मीदवार रहे थे. जबकि दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और केरल समेत आठ अन्य राज्यों से भी एक-एक टॉपर रहा था.
JEE Main 2026: जानिए क्या कहता है पिछले 5 साल का ट्रेंड
जेईई मेन 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. पेपर के टफ लेवल को देखते हुए इस बार कट-ऑफ में बदलाव की उम्मीद है. जेईई मेन का कट-ऑफ कई फैक्टर्स पर डिपेंड करता है. इसमें सबसे इंपोर्टेंट होता है परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की संख्या और पेपर कितना टफ है.
JEE Main Results 2026 LIVE Updates: 11 लाख छात्रों को रिजल्टा का इंतजार
B.E./B.Tech (पेपर 1) के लिए देश में लगभग 11.06 लाख और विदेश में 4,229 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस पेपर में करीब 93% उपस्थिति दर्ज की गई. वहीं B.Arch और B.Planning (पेपर 2) के लिए देश में करीब 54,953 और विदेश में 270 छात्रों ने आवेदन किया, जिसमें करीब 73% छात्र परीक्षा में शामिल हुए.
JEE Main Results 2026 LIVE Updates: रिजल्ट से ठीक पहले फाइनल आंसर-की होगी जारी
JEE Main Results 2026 LIVE Updates: NTA ने 11 अप्रैल, 2026 को JEE Main 2026 Session 2 की प्रोविज़नल आंसर-की जारी की थी. इसके साथ ही कैंडिडेट की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई थी. वहीं आज रिजल्ट जारी होने से ठीक पहले फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी.