विज्ञापन

“मैं खुद पाल लूंगा” ये कहने वाले पिता ने 11 मिनट में काटा जुड़वा बेटियों का गला; कानपुर डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी

Kanpur Double Murder: डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पत्नी पर शक और आरोपी की मानसिक कुंठा सामने आ रही है.

“मैं खुद पाल लूंगा” ये कहने वाले पिता ने 11 मिनट में काटा जुड़वा बेटियों का गला; कानपुर डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी
Kanpur Double Murder: मृतक जुड़वां बच्चियां, उनके शव और पुलिस को आधार कार्ड दिखाता आरोपी पिता.

Kanpur Father Kills Twin Daughters: 'तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं अपनी बेटियों को खुद पाल लूंगा' यह शब्द अक्सर एक पिता अपनी पत्नी से कहा करता था' सुनने में शायद यह बेटियों के प्रति अगाध प्रेम लगता हो, लेकिन रविवार तड़के कानपुर के नौबस्ता में इस प्रेम ने जो वीभत्स रूप लिया, उसने पूरे इलाके की रूह कंपा दी. जिस पिता ने 11 साल तक अपनी जुड़वा बेटियों को बड़े ही लाड-प्यार से पाला, उन्हें मौत के घाट उतारने में उसे 11 मिनट ही लगे. इसके बाद से पूरे अपार्टमेंट में मातम पसरा हुआ है. बेटियों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. 

दरअसल, कानपुर के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर G4 में रहने वाले शशि रंजन मिश्रा (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) ने रविवार तड़के करीब 4:30 बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी बेटियों की हत्या कर दी है. पुलिस मौके पर पहुंची, तो मंजर देख मंझे हुए पुलिसकर्मियों के भी पैर कांप गए. कमरे में फर्श से लेकर बिस्तरों तक खून ही खून फैला था. इसी के बीच 11 साल की मासूम रिद्धि और सिद्धि की लाशें ज़मीन पर पड़ी थीं और उनका पिता पास में बैठा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

कानपुर डबल मर्डर से दहला, पिता ने ही काटा 11 साल की जुड़वां बेटियों 'रिद्धि-सिद्धि'का गला, पत्नी-बेटा ऐसे बचे

किचन और बेडरूम तक CCTV कैमरे

वारदात की शिकार हुई बच्चियों की मां रेशमा क्षेत्री ने जो आपबीती सुनाई, वह किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं है. रेशमा ने बताया कि उनके घर के हर कोने में एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक CCTV कैमरे लगे थे. शशि रंजन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और पल-पल की निगरानी रखता था. वह रेशमा को बेटियों वाले कमरे में घुसने तक नहीं देता था. रेशमा बाहर लगी स्क्रीन पर फुटेज देखकर संतोष करती थी कि उसकी बेटियां सुरक्षित हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कमरे में सन्नाटा था 

रेशमा के मुताबिक, शनिवार रात सब कुछ सामान्य लग रहा था. शशि ने खाना खाया और बच्चियों को लेकर सोने चला गया. रात करीब 2:30 बजे वह एक बेटी को लेकर वॉशरूम गया और फिर वापस कमरे में आकर लाइट बंद कर दी. रेशमा ने बाहर से दरवाजे पर कान लगाकर आहट लेने की कोशिश की, लेकिन सन्नाटा था. उसे लगा कि सब सो गए हैं, लेकिन उस अंधेरे कमरे में शशि रंजन मौत का तांडव रच रहा था. उसने धारदार हथियार से अपनी ही बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी थी. 

पेट्रोल उड़ेला और जलाने लगा तीली... छठी बार में पकड़ी आग, मुजफ्फरनगर में दलित ने खुद को क्यों जलाया?

पुलिस को आधार कार्ड दिखाता आरोपी पिता.

पुलिस को आधार कार्ड दिखाता आरोपी पिता.

हत्या की वजह शक और मानिसक कुंठा 

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पत्नी पर शक और आरोपी की मानसिक कुंठा सामने आ रही है. घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं. माँ का रो-रोकर बुरा हाल है, वह बार-बार बस यही कह रही है कि उसने कभी नहीं सोचा था कि जो पिता बेटियों को आंच नहीं आने देने का दावा करता था, वही उनका काल बन जाएगा. 

अमरावती स्कैंडल: अयान का कबूलनामा- ब्रेकअप के बाद बना Playboy, एक समय में 8 लड़कियों से दोस्ती, 2 से बनाए संबंध

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com