विज्ञापन

MP में मूंग घोटाला: अब खरीदारों से पूछताछ करेगी पुलिस, चौकीदार को छुट्टी देकर किया खेल? 

रायसेन के सर्वोदय श्रीवेयरहाउस मूंग घोटाले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है. वेयरहाउस में 1760 बोरी सरकारी मूंग का घपला हुआ है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये है.

MP में मूंग घोटाला: अब खरीदारों से पूछताछ करेगी पुलिस, चौकीदार को छुट्टी देकर किया खेल? 
एडीएम मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम जांच करने वेयरहाउस पहुंची.

रायसेन: जिले के सिलवानी में करीब 80 लाख के मूंग घोटाले में अब जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है. घोटाले के मुख्य आरोपी अर्पित जैन समेत 5 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. लेकिन, अब पुलिस चोरी की मूंग खरीदने और उसे खपाने वालों का रिकॉर्ड खंगाल रही है. कलेक्टर IAS अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित जांच टीम ने वेयरहाउस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हैरानी वाली बात ये है कि जिस वेयरहाउस में गड़बड़ी सामने आई है उसके संचालक का कहना है कि मूंग चोरी हुई है. लेकिन, टीम को वेयरहाउस के ताले सुरक्षित मिले हैं, साथ ही कहीं भी जबरन प्रवेश के निशान भी नहीं मिले हैं. 

दरअसल, मूंग घोटाले का मामला सर्वोदय श्रीवेयरहाउस का है, यहां से एक करोड़ रुपये की 1760 बोरी सरकारी मूंग का घपला हुआ है.  NDTV  द्वारा मामला उठाने के बाद कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने एडीएम मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच टीम गठित की. टीम ने वेयरहाउस पहुंचकर जांच की. इस दौरान मूंग चोरी होने से जुड़े कोई भी प्रमाण नहीं मिले. वेयरहाउस संचालक अर्पित जैन इसे चोरी बता रहे हैं, जबकि वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी उन पर ही मूंग बेचने का आरोप लगा रहे हैं. 
पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा.

पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा.

चौकीदार को भेज दिया था छुट्टी पर 

जांच टीम के समाने वेयरहाउस के चौकीदार ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि 25 से 27 मई तक उसे छुट्टी पर भेज दिया गया था. इस दौरान वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी ट्रकों की आवाजाही दिखाई दे रही है. पुलिस भी इस मामले की जांच रही है. सही तथ्यों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज, परिवहन रिकॉर्ड और लेन-देन के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अब तक करीब 500 बोरी मूंग बरामद कर चुकी है. 
मामले के मुख्य आरोपी एकता जैन वेयरहाउस मालिक अभी फरार है, जबकि संचालक अर्पित जैन, नफीस खान, कासिम अली, लखन गौर और सीतराम पाल को पुलिस जेल भेज चुकी है. 

5 महीने पहले खत्म हो गया था बीमा 

मूंग घोटाले के मामले में एक और खुलासा यह हुआ है कि जिस वेयरहाउस में एक करोड़ रुपये का सरकारी अनाज रखा था, उसका बीमा पांच महीने पहले ही समाप्त हो गया था. यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नहीं थे. ऐसे में अब इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं,   

पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड 

सिलवानी एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. मूंग की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज, लेन-देन और परिवहन के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. जांच में जो भी समाने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

ये भी पढ़ें... 

मूंग से सरसों तक, ओडिशा के किसानों को राहत: 5 फसलों की MSP पर खरीद को मंजूरी, शिवराज बोले- गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

Hari Moong ke Laddu: गर्मी में बस 1 लड्डू खाएं, थकान, कमजोरी और कब्ज से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये हेल्दी रेसिपी

लेखक के बारे में
img
पवन सिलावट
संवाददाता
पवन सिलावट रायसेन से NDTV के संवाददाता हैं. और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Scam, MP News, Raisen News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com