विज्ञापन

MP दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: ओंकारेश्वर में बदले ट्रैफिक रूट, इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर यातायात डायवर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दौरे के पहले दिन खंडवा स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून तक यातायात डायवर्जन किया है.

MP दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: ओंकारेश्वर में बदले ट्रैफिक रूट, इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर यातायात डायवर्ट
मध्य प्रदेश के प्रवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

 President Droupadi Murmu Visit Madhya Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी. दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी, जहां से वे सीधे ओंकारेश्वर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर (Omkareshwar) के दर्शन करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की हैं. ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा. यातायात व्यवस्थाएं दोपहर 12 बजे तक परिवर्तित रहेगी. 

भारी वाहनों का रूट बदला गया

  • इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर चलने वाले भारी मालवाहक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा.
  • तेजाजी नगर डायवर्जन- इंदौर से खंडवा जाने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर, महू, मानपुर, धामनोद, खरगोन, भीकनगांव और देशगांव होते हुए खंडवा आएंगे.
  •  सिमरोल डायवर्जन- सिमरोल से आने वाले वाहन मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव और देशगांव होकर खंडवा पहुंचेंगे.
  • बडवाह डायवर्जन- इन्दौर की ओर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन बडवाह से मण्डलेश्वर कसरावद, खरगोन होते हुये भीकन गांव, देशगावं, खण्डवा पहुंचेंगे.
  • देशगांव डायवर्जन- खण्डवा से इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहन भीकनगांव खरगोन कसरावद होते हुये इन्दौर जा सकेंगे
  • मण्डलेश्वर-  मण्डलेश्वर से कसरावद, खलघाट होते हुए इन्दौर पहुंचेंगे.

मध्यम एवं छोटे वाहन डायवर्जन व्यवस्था

  • इंदौर की ओर से आने वाले छोटे और मध्यम वाहन बड़वाह, मोरटक्का, सनावद और इनपुन होते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड और ताम्रकर पार्किंग तक पहुंचेंगे.
  • खंडवा और मूंदी की ओर से आने वाले वाहन भी सनावद और इनपुन के रास्ते इन्हीं पार्किंग स्थलों तक पहुंचेंगे.
  • पार्किंग से श्रद्धालुओं को पैदल दर्शन और स्नान के लिए जाना होगा.

ये भी पढ़ें: 18-22 जून तक MP के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के साथ कूनो का भी करेंगी भ्रमण

बसों के लिए डायवर्जन व्यवस्था

  • खंडवा और इंदौर से आने वाली श्रद्धालुओं की बसें मोरटक्का में पार्क की जाएंगी. वहां से जिला प्रशासन द्वारा लोक परिवहन के जरिए श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर पहुंचाया जाएगा.
  • नियमित रूट की बसों को सनावद और इनपुन होते हुए पी-01 पार्किंग तक भेजा जाएगा. इसके आगे पैदल जाना होगा.
  •  कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के स्थिति में राष्ट्रपति के गुजरने वाले मार्ग को कुछ समय के लिए नो व्हीकल जोन किया गया है. वहीं गंतव्य स्थल तक पहुंचने के बाद संपूर्ण यातायात को सामान्य किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बड़वानी में तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: केले और सब्जी की फसलें चौपट, किसानों को भारी नुकसान 

लेखक के बारे में
img
निशात मोहम्मद सिद्दीक़ी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, President Droupadi Murmu, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com