President Murmu Visit Madhya Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दौरा किया. इसके बाद वह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना हो गईं. राष्ट्रपति का आज से 5 दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा शुरू हो रहा हैं, जहां वह 18 जून से 22 जून तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगी.
दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति खंडवा स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी और 22 जून को कूनो नेशनल पार्क में भी भ्रमण करेगी. पांच दिवसीय दौरे के बीच वह पश्चिम बंगाल भी जाएंगी. यहां जानिए 18, 19, 20, 21 और 22 जून को क्या-क्या रहेंगे राष्ट्रपति के कार्यक्रम...

यहां शुरू होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम
राष्ट्रपति मुर्मु सुबह लगभग 11:10 बजे बैतूल में ब्रम्हाकुमारीज के कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके बाद राष्ट्रपति दोपहर 12:20 बजे बैतूल से ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी और दोपहर 1:40 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी. वह शाम 6:20 बजे ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर आरती में शामिल होंगी. फिर वह ओंकारेश्वर में ही एनएचडीसी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी.
पश्चिम बंगाल भी जाएंगी राष्ट्रपति
अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति मुर्मु सुबह 9:50 बजे अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. फिर ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर दोपहर 12:15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से वह पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी
20 जून को राष्ट्रपति मुर्मु को शाम 6:10 बजे एयरफोर्स के विमान से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. फिर यहां सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगी. अगले दिन 21 जून को सुबह 7:20 बजे जबलपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी. फिर दोपहर 11:40 बजे जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें कान्क्लेव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति जबलपुर से ग्वालियर रवाना हो जाएंगे. यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी. वे दोपहर 3:35 बजे कूनो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी. राष्ट्रपति कूनो गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी.
अगले दिवस 22 जून को सुबह 6:30 वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी. फिर सुबह 10:20 बजे कूनो नेशनल पार्क से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से वह दिल्ली रवाना हो जाएंगी.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर के पास 700 करोड़, देश के सबसे अमीर मंदिरों के पास कितना खजाना, देखें तिरुमला से वैष्णो देवी तक लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं