Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई है. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) के तहत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह (Samuhik Vivah) समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Record) में स्थान मिला है. एक ही दिन में हजारों जोड़ों का विवाह संपन्न कर यह आयोजन देश में सामाजिक एकता और जनकल्याण की एक नई मिसाल के रूप में सामने आया है.

Chhattisgarh Samuhik Vivah World Record: छत्तीसगढ़ सामूहिक विवाह समारोह ने रचा इतिहास
एक दिन, हजारों विवाह
10 फरवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस समारोह में पूरे प्रदेश से कुल 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे. इनमें से 1,316 जोड़ों का विवाह रायपुर में प्रत्यक्ष रूप से संपन्न हुआ, जबकि शेष जोड़े प्रदेश के विभिन्न जिलों से वर्चुअल माध्यम से इस आयोजन से जुड़े. सभी विवाह धार्मिक परंपराओं और सामाजिक रीति‑रिवाजों के अनुरूप कराए गए, जिससे आयोजन पूरी तरह जनभागीदारी का स्वरूप ले सका.

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सर्वधर्म समभाव की झलक
इस आयोजन की एक खास बात यह रही कि इसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के जोड़ों ने अपने‑अपने धार्मिक रीति‑रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न किए. अलग‑अलग समुदायों की मौजूदगी ने इसे सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत उदाहरण बना दिया.

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Chhattisgarh: सामूहिक विवाह योजना
योजना से बदली तस्वीर
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार माना जा रहा है. योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिली.
राष्ट्रीय पहचान की ओर कदम
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को सामाजिक समरसता और जनकल्याण के क्षेत्र में एक नई राष्ट्रीय पहचान दिलाती है और यह दिखाती है कि सामूहिक प्रयास किस तरह बड़े सामाजिक बदलाव की राह बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Mukhyamantri kanya Vivah Yojana : सरकारी की इस योजना से 16 जोड़ों का विवाह संपन्न, थामा एक दूजे का हाथ
यह भी पढ़ें : Kanya Vivah / Nikah Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना में हो गए ये बदलाव, जानिए क्या है नया?
यह भी पढ़ें : FASTag Annual Pass हुआ महंगा; NHAI का ऐलान, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया टोल पास रेट
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में संगठित GST चोरी का बड़ा खुलासा; उमंग सिंघार ने फर्जी E‑Way Bill समेत उठाए गंभीर सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं