विज्ञापन

 दिग्विजय सिंह जा सकते हैं राज्यसभा, MP कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने दिए संकेत, कहा- मैं नहीं जाऊंगा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पास होगी. उन्होंने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है, यह देश के लिए गंभीर संकट का विषय है. भाजपा सभी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सोच राजतंत्र जैसी है.

 दिग्विजय सिंह जा सकते हैं राज्यसभा, MP कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने दिए संकेत, कहा- मैं नहीं जाऊंगा
राज्यसभा चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह हो सकते हैं उम्मीदवार.

राज्यसभा चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं. यह सभावना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जताई है. उन्होंने कहा कि मुझे छोड़कर कोई भी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकता है, मैं खुद राज्यसभा नहीं जाऊंगा. उन्होंने कहा- दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हो सकते है, यह निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है. 

इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पास होगी. उन्होंने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है, यह देश के लिए गंभीर संकट का विषय है. भाजपा सभी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सोच राजतंत्र जैसी है, लेकिन कांग्रेस को चिंतित होने की जरूरत नहीं है. पटवारी ने कहा कि जैसे हर बार कांग्रेस मजबूत होकर आगे बढ़ी है, वैसे ही इस बार भी राज्यसभा चुनाव में पार्टी पास होगी.

Indore Fire: घर जला... 'चिराग' बुझा, इंदौर आग में मां के साथ अजन्मे बच्चे की भी मौत, गर्भवती थी पुगलिया परिवार की बहू सिमरन

तीसरी बार नहीं जाना चाहते दिग्विजय सिंह

बता दें कि इससे पहले खुद दिग्विजय सिंह राज्यसभा नहीं जाने की बात कह चुके हैं. उन्होंने कहा था कि 'कांग्रेस नेतृत्व से यह अनुरोध किया है कि राज्यसभा का उनका वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें तीसरी बार उम्मीदवार नहीं बनाया जाए. राजनीति से संन्यास के फैसले पर उन्होंने कहा था कि इस तरह की चर्चा होती रहती है, आप जानते हैं कि यह कहां से आती है. बात इतनी ही है कि मैं तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाना चाहता.''

सिंधिया परिवार निगम का कर्जदार, 33.32 लाख का कर बकाया, 'माधवराव' के जन्मदिन पर आई सूची ने बढ़ाई हलचल 

लेखक के बारे में
img
अजय शर्मा
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Sabha Election 2026, Mp News,  MP Rajya Sabha Election, Mp Latest , MP Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com