विज्ञापन

परिवार बिखर रहा है...DSP संतोष कुमार पटेल की पत्नी की इस भावुक पोस्ट के अगले ही दिन MP सरकार ने क‍िया तबादला

डीएसपी संतोष कुमार पटेल (2018 बैच) को भोपाल कोतवाली का नया एसीपी बनाया गया है. ट्रांसफर से ठीक पहले उनकी पत्नी रोशनी पटेल द्वारा सोशल मीडिया पर परिवार की दिक्कतों और पति के ट्रांसफर को लेकर की गई एक भावुक अपील खूब वायरल हुई थी, जिसके तुरंत बाद यह आदेश जारी हुआ. मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए IPS और SPS संवर्ग के 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं.  

परिवार बिखर रहा है...DSP संतोष कुमार पटेल की पत्नी की इस भावुक पोस्ट के अगले ही दिन MP सरकार ने क‍िया तबादला
NDTV से बातचीत में डीएसपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि पुल‍िस सेवा में आने के बाद भोपाल में पहली पोस्टिंग.
  • DSP संतोष कुमार पटेल का ट्रांसफर हॉकफोर्स बालाघाट से सहायक पुलिस आयुक्त भोपाल कोतवाली पद पर हुआ है
  • उनके जिम्मे भोपाल के श्यामला हिल्स, तलैया और कोतवाली थानों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी
  • संतोष कुमार पटेल मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवगांव के निवासी हैं और वर्ष 2018 बैच के पुलिस अधिकारी हैं

डीएसपी संतोष कुमार पटेल अब पुलिस कमिश्नरेट भोपाल में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कोतवाली होंगे. वह जल्द ही अपने नए पद पर जॉइन करने वाले हैं. इससे पहले वह हॉकफोर्स, बालाघाट में सहायक सेनानी के पद पर तैनात थे, जहां से उनका ट्रांसफर भोपाल हुआ है. मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के वर्ष 2018 बैच के इस पुलिस अधिकारी के तबादले के मौके पर उनकी पत्नी रोशनी पटेल की एक भावुक अपील भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इत्तेफाक से उस पोस्ट के कुछ समय बाद ही संतोष कुमार पटेल का ट्रांसफर ऑर्डर भी जारी हो गया.

NDTV से बातचीत में डीएसपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि भोपाल कोतवाली में बतौर एसीपी उनके पास तीन महत्वपूर्ण पुलिस थानों श्यामला हिल्स, तलैया और कोतवाली क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी. भोपाल शहर में उनकी पुलिस सेवा की यह पहली पोस्टिंग है. संतोष पटेल ने ट्रांसफर के बाद सोशल मीड‍िया पर अपने मां के साथ तस्‍वीर शेयर करते हुए ल‍िखा क‍ि ''कोई ख़ुशी हो या बदलाव हो शुरुआत अम्मा के चरणों से ही होती है. कल रात ट्रांसफर की लिस्ट आई. अम्मा सो रही थी. निमंत्रण से लौटे, अम्मा को बताया तो नींद से उठकर मुस्कुराने लगी. बालाघाट बहुत शानदार और सुंदर जिला है. अब भोपाल राजधानी का भी अनुभव मिलेगा.  

यह भी पढ़ें- नक्‍सल गढ़ रहे गांवों में चला 'अम्मा' का जादू, MLA-एसपी भी हुए मुरीद, तोहफे में दी पीली साड़ी

santosh patel dsp

डीएसपी संतोष कुमार पटेल ने भोपाल ट्रांसफर के बारे में अम्मा को बताया तो नींद से उठकर मुस्कुराने लगी. Photo Credit: Facebook/Santosh Patel DSP

संतोष कुमार पटेल मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ अंतर्गत देवगांव के रहने वाले हैं. 29 नवंबर 2021 को उनकी शादी रोशनी पटेल से हुई थी. शादी के बाद देवी पूजन की परंपरा निभाने के लिए संतोष पटेल अपनी दुल्हन को साइकिल पर बैठाकर निकले थे, जिसकी तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थीं.
dsp santosh patel

DSP Santosh Patel की पत्‍नी ने मध्‍य प्रदेश सरकार से सोशल मीड‍िया पर लगाई पत‍ि के बालाघाट से ट्रांसफर की गुहार. 
Photo Credit: Social Media

डीएसपी संतोष पटेल की पत्नी ने क्या लिखा था?

अब संतोष पटेल की पत्नी ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट लिखी हैं एक पति के ट्रांसफर से पहले और दूसरी ट्रांसफर होने के बाद. पहली पोस्ट में रोशनी पटेल ने लिखा था कि "बालाघाट के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नियम है कि वहां एक साल की ड्यूटी होगी, लेकिन मेरे पतिदेव को ड्यूटी करते हुए एक साल पांच महीने हो चुके हैं. अभी तक ट्रांसफर की कोई सूचना नहीं आई है. बच्चों की पढ़ाई का समय आ गया है और स्कूल में एडमिशन करवाना है. मां बीमार रहती हैं, समय पर उनकी दवाइयां नहीं हो पाती हैं. मेरे जैसी कई पत्नियां इंतजार कर रही हैं कि वे अपने परिवार के साथ रह सकें. सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द ट्रांसफर किया जाए." 

Roshni Patel Post

रोशनी पटेल ने ल‍िखा-पतिदेव का ट्रांसफर बालाघाट से ACP भोपाल कोतवाली के लिए हो गया है. Photo Credit: Facebbok/Roshni Patel

दूसरी पोस्ट रोशनी पटेल ने पति का ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद लिखी. इसमें उन्होंने हनुमान मंदिर में पति की तस्वीर और तबादला आदेश की कॉपी शेयर करते हुए लिखा कि "आज शनिवार है और प्रदोष व्रत भी था. हनुमान जी और महादेव दोनों की कृपा से पतिदेव का ट्रांसफर बालाघाट से ACP भोपाल कोतवाली के लिए हो गया है. मैं कभी भोपाल तो नहीं गई, लेकिन सुना है कि वहां के लोग और माहौल दोनों बहुत सुकून और शीतलता देने वाले हैं. अभी तक सिर्फ गांव-देहात की नौकरी की थी, पहली बार बड़े शहर में आ रहे हैं. सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद."

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IPS-SPS के 65 अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) संवर्ग के 65 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में बड़ी संख्या में हॉकफोर्स बालाघाट में पदस्थ सहायक सेनानियों को मैदानी (फील्ड) तैनाती दी गई है.

  1. उर्वशी सेंगर (IPS): सहायक पुलिस अधीक्षक, जिला मुरैना से सहायक सेनानी, 14 वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर   
  2. रवि प्रकाश सिंह भदौरिया: एस.डी.ओ.पी. अम्बाह, मुरैना से नगर पुलिस अधीक्षक, विश्वविद्यालय, ग्वालियर   
  3. विवेक सिंह चौहान: एसीपी मल्हारगंज, नगरीय पुलिस इन्दौर से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल   
  4. संजय चतुर्वेदी: एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी से सहायक सेनानी, 26 वीं वाहिनी विसबल गुना   
  5. नीति राजेश दण्डौतिया: सहायक सेनानी, आर.ए.पी.टी.सी. इन्दौर से सहायक पुलिस आयुक्त, संयोगितागंज, नगरीय इन्दौर   
  6. तुषार सिंह: सहायक पुलिस आयुक्त, संयोगितागंज, नगरीय इन्दौर से सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इन्दौर   
  7. अश्विनी कुमार: एस.डी.ओ.पी. अलीराजपुर से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल   
  8. अखिलेश गौर: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली जबलपुर   
  9. रोहित लखारे: एस.डी.ओ.पी. खरगौन से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल   
  10. श्रीशांक सिंह गुर्जर: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से नगर पुलिस अधीक्षक, धार   
  11. चंचलेश मरकाम: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. सिवनी   
  12. शक्ति सिंह चौहान: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. अलीराजपुर   
  13. पिन्टू कुमार बघेल: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. मल्हारगढ़ जिला मंदसौर   
  14. कमल सिंह चौहान: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से नगर पुलिस अधीक्षक, पीथमपुर जिला धार   
  15. शशांक जैन: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से सहायक पुलिस आयुक्त, निशातपुरा, नगरीय पुलिस भोपाल   
  16. यश बिजौरिया: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से सहायक पुलिस आयुक्त, सराफा नगरीय पुलिस इन्दौर   
  17. सचिन कुमार धुर्वे: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी   
  18. अशोक सिंह जादौन: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से सहायक पुलिस आयुक्त, मल्हारगंज, नगरीय पुलिस इन्दौर   
  19. राहुल कुमार खरे: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. तराना, उज्जैन   
  20. आशीष पटेल: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से सहायक पुलिस आयुक्त, खजराना, नगरीय पुलिस इन्दौर   
  21. कृष्णपाल सिंह पटेल: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. हटा, दमोह   
  22. आशुतोष पटेल: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. जोबट, अलीराजपुर   
  23. संदीप बांगरे: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से नगर पुलिस अधीक्षक मुरार जिला ग्वालियर   
  24. संतोष कुमार पटेल: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली नगरीय पुलिस भोपाल   
  25. केतन अडलक: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. भिकनगांव, खरगौन   
  26. अरूण उईके: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. देवरी, सागर   
  27. रूपेन्द्र कुमार धुर्वे: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. सिरमौर, रीवा   
  28. सौरभ तोमर: सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. खरगौन   
  29. उदित मिश्रा: उप पुलिस अधीक्षक, अजाक रीवा से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  30. अभिलाष कुमार भलावी: सहायक सेनानी राजभवन सुरक्षा भोपाल से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  31. दीपक तोमर: उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड से एस.डी.ओ.पी. लांजी, बालाघाट   
  32. चंद्रशेखर पाण्डेय: सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगरीय पुलिस भोपाल से एस.डी.ओ.पी. बैहर, बालाघाट   
  33. अभिषेक गौतम: एस.डी.ओ.पी. जतारा, टीकमगढ़ से एस.डी.ओ.पी. परसवाड़ा, बालाघाट   
  34. अरविंद कुमार शाह: एस.डी.ओ.पी. परसवाड़ा, बालाघाट से एसडीओपी, सोहागपुर, नर्मदापुरम   
  35. संजू चौहान: एस.डी.ओ.पी. सोहागपुर, नर्मदापुरम से नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली उज्जैन   
  36. शेखर दुबे: उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  37. प्रशांत कुमार शर्मा: एस.डी.ओ.पी. पिछोर, शिवपुरी से एस.डी.ओ.पी. वारासिवनी, बालाघाट   
  38. अभिषेक चौधरी: एस.डी.ओ.पी. वारासिवनी, बालाघाट से एस.डी.ओ.पी. छिंदवाड़ा   
  39. आकाश अमलकर: उप पुलिस अधीक्षक, police मुख्यालय भोपाल से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  40. रवि सोनेर: नगर पुलिस अधीक्षक, पीथमपुर धार से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  41. उमेश प्रजापति: एस.डी.ओ.पी. बैढन, विंध्यनगर, सिंगरौली से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  42. रितेश कुमार शिव: नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, जबलपुर से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  43. रविन्द्र सिंह राठी: एस.डी.ओ.पी. जोबट, अलीराजपुर से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  44. आयुष कुमार अलावा: एस.डी.ओ.पी. राजपुर, बड़वानी से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  45. सचिन परते: एस.डी.ओ.पी. सिवनी से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  46. कुंदन मण्डलोई: सहायक पुलिस आयुक्त, खजराना नगरीय पुलिस इन्दौर से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  47. राहुल कुमार सैय्याम: एस.डी.ओ.पी. चितरंगी, सिंगरौली से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  48. अक्षय चौधरी: सहायक पुलिस आयुक्त, निशातपुरा, नगरीय पुलिस भोपाल से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  49. सृष्टि भार्गव: उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से सहायक सेनानी, 15 वीं वाहिनी विसबल इन्दौर   
  50. हिना खान: नगर पुलिस अधीक्षक, विश्वविद्यालय ग्वालियर से सहायक सेनानी, दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर   
  51. गौरव पाटिल: नगर पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर से सहायक सेनानी, 08 वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा   
  52. अमन मिश्रा: उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय सीधी से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  53. अतुल कुमार सोनी: नगर पुलिस अधीक्षक, मुरार, ग्वालियर से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  54. रोहित राठौर: एस.डी.ओ.पी. जावद, नीमच से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  55. राकेश आर्य: एस.डी.ओ.पी. भिकनगांव, खरगौन से सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट   
  56. अजय सिंह राणा: कार्यवाहक एस.डी.ओ.पी. छिंदवाड़ा से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल   
  57. बद्रीलाल अटोडे: कार्यवाहक सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी विसबल इन्दौर से कार्यवाहक एस.डी.ओ.पी. राजपुर बड़वानी   
  58. विनोद सिंह कुशवाह: कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त संगठन, ग्वालियर संभाग से कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर   
  59. सुनील लाटा: कार्यवाहक एस.डी.ओ.पी. बैतूल से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल   
  60. जितेन्द्र नगाईच: कार्यवाहक एस.डी.ओ.पी. भितरवार, ग्वालियर से कार्यवाहक सहायक सेनानी, 29 वीं वाहिनी विसबल दतिया   
  61. ललित बैरागी (प्रशिक्षु): उप पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाड़ा से एस.डी.ओ.पी. चितरंगी, सिंगरौली   
  62. हर्ष राठौर (प्रशिक्षु): उप पुलिस अधीक्षक जिला छतरपुर से एस.डी.ओ.पी. जावद, नीमच   
  63. हेमन्त कुमार (प्रशिक्षु): उप पुलिस अधीक्षक जिला जबलपुर से नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर, बैढ़न सिंगरौली   
  64. अन्नपूर्णा सिरसाम (प्रशिक्षु): उप पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर से एस.डी.ओ.पी. बैतूल   
  65. गगन हनवत (प्रशिक्षु): उप पुलिस अधीक्षक, जिला धार से एस.डी.ओ.पी. भितरवार, ग्वालियर 

यह भी पढ़ें- Santosh Patel DSP: क्‍या डीएसपी संतोष पटेल ने बकरी चराने वाली से ठगे 72 लाख रुपए? PMO तक पहुंचा केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DSP, Bhopal, MP News, Madhya Pradesh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com