विज्ञापन

MP पुल‍िस में 20 लाख का ‘र‍िश्‍वत’ कांड, गुजरात IPS के कॉल से कैसे हुआ खुलासा? SP की भी गई कुर्सी

MP Police Hawala Case में गुना जिले के धरनावदा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 1 करोड़ रुपये मिलने के बाद कथित 20 लाख की सेटेलमेंट का मामला सामने आया. गुजरात के एक IPS के कॉल के बाद मामला खुला और 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया. सीएम मोहन यादव ने गुना एसपी आईपीएस अंक‍ित सोनी को रविवार शाम को हटा द‍िया. 

MP पुल‍िस में 20 लाख का ‘र‍िश्‍वत’ कांड, गुजरात IPS के कॉल से कैसे हुआ खुलासा? SP की भी गई कुर्सी
 mp police hawala case 20 lakh settlement guna SP Ankit Soni Removed

MP Police: मध्‍य प्रदेश में खाकी फ‍िर दागदार हुई है. गुना ज‍िले के धरनावदा पुल‍िस थाना इलाके में रात को नाकाबंदी के दौरान गुजरात के नामी जीरा कारोबारी की गाड़ी में एक करोड़ देख पुलिसकर्मियों का ईनाम डोल गया और इन्‍होंने कथित तौर पर 20 लाख रुपए लेकर सेटलमेंट कर डाला. सूत्रों ने चौंकाने वाला दावा यह क‍िया है क‍ि इन पुलिसकर्मियों की पोल गुजरात से एक IPS के कॉल से खुली है, ज‍िससे बाद चारों को न‍िलंब‍ित कर द‍िया गया है. रव‍िवार शाम को सीएम मोहन यादव ने गुना एसपी के आईपीएस अंक‍ित सोनी को भी हटा द‍िया. MP पुल‍िस में 20 लाख का ‘र‍िश्‍वत' कांड, सामने आने के बाद आईपीएस अंक‍ित सोनी को आईपीएस ह‍ित‍िका वसल को गुना का नया एसपी लगाया गया है.

मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. धरनावदा थाना क्षेत्र की रूठियाई पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान गुजरात पासिंग स्कॉर्पियो से करीब 1 करोड़ रुपये नकद मिलने का मामला सामने आया. नियमों के मुताबिक इतनी बड़ी राशि मिलने पर आयकर विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देना अनिवार्य था, लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मामले को दबाने की कोशिश की और कथित तौर पर 20 लाख रुपये लेकर सेटलमेंट कर लिया. 

IPS Ankit Soni SP Guna Madhya Pradesh

IPS Ankit Soni SP Guna Madhya Pradesh

आईपीएस के कॉल के बाद लौटाए 20 लाख रुपए

मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब गुजरात के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के हस्तक्षेप की चर्चा सामने आई. सूत्रों के मुताबिक, इसी कॉल के बाद कथित रूप से लिए गए 20 लाख रुपये वापस किए गए. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने पूरे मामले को उजागर कर दिया. सूत्रों तो यहां तक दावा कर रहे हैं क‍ि आईपीएस के कॉल के बाद पुल‍िसकर्मियों ने कारोबारी को वो 20 लाख रुपए लौटा द‍िए. हालांक‍ि इस बात की क‍िसी अध‍िकारी ने पुष्‍ट‍ि नहीं की है, मगर धरनावदा पुल‍िस थाना स्‍टाफ में यह चर्चा जोरों पर है. 

देवेंद्र सिकरवार प्रधान सिकरवार धरनावदा पुल‍िस थाना गुना मध्‍य प्रदेश

प्रभात कटारे प्रभारी धरनावदा पुल‍िस थाना गुना मध्‍य प्रदेश

DIG की छापामार कार्रवाई, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मामला सामने आते ही ग्वालियर रेंज के DIG अमित सांघी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की. प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध पाया गया. इसके बाद SP अंकित सोनी ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया, जिनमें थाना प्रभारी SI प्रभात कटारे, ASI साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार, आरक्षक सुंदर रमन शाम‍िल हैं.  

देवेंद्र सिकरवार प्रधान सिकरवार धरनावदा पुल‍िस थाना गुना मध्‍य प्रदेश

देवेंद्र सिकरवार प्रधान सिकरवार धरनावदा पुल‍िस थाना गुना मध्‍य प्रदेश

किसकी क्या रही भूमिका?

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रभात कटारे पर पूरे मामले में मुख्य भूमिका निभाने और कथित रूप से 20 लाख लेने के आरोप हैं. साजिद हुसैन ने वाहन रोका और व्यापारी को चौकी तक लाए. देवेंद्र सिकरवार मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया का हिस्सा रहे. सुंदर रमन भी पूरे घटनाक्रम के दौरान मौजूद थे. यह घटना 19-20 मार्च 2026 की दरमियानी रात नेशनल हाईवे-46 पर हुई. पुलिस ने गुजरात के एक जीरा कारोबारी की गाड़ी को रोका था. तलाशी में बड़ी नकदी मिलने के बाद पूरे मामले को चौकी स्तर पर ही निपटाने की कोशिश की गई.

साजिद हुसैन ASI रुठीयाई चौकी प्रभारी व सुन्दर रमन आरक्षक

साजिद हुसैन ASI रुठीयाई चौकी प्रभारी व सुन्दर रमन आरक्षक

जांच जारी, और खुलासों की संभावना

MP DIG अमित सांघी ने साफ किया है कि यह सिर्फ प्रारंभिक कार्रवाई है. पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं. वाहन में सवार लोगों से भी पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसा किसका था और कहां जा रहा था. अधिकारियों का कहना है कि जांच में अगर और लोग दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

लेखक के बारे में
img
Vinod Kushwaha
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Police Hawala Case, MP News, MP Hindi News, Guna News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com