विज्ञापन

VIDEO: कार ने तीन बच्चों समेत पांच को उड़ाया, महिला की मौत, CCTV में कैद खौफनाक मंजर

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है. उन्हेल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे तीन बच्चों समेत पांच लोगों को कुचल दिया. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

VIDEO: कार ने तीन बच्चों समेत पांच को उड़ाया, महिला की मौत, CCTV में कैद खौफनाक मंजर

Ujjain Car Accident CCTV: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. रविवार को एक परिवार गमी के कार्यक्रम में जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल जाएगा.

यह हादसा उज्जैन से करीब 35 किलोमीटर दूर उन्हेल क्षेत्र के नई दिल्ली चौराहा इलाके में हुआ. सड़क किनारे पैदल जा रहे एक ही परिवार को अचानक सामने से आई तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े.

गमी में जा रहा था पूरा परिवार

मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय जमीला बी के रूप में हुई है. वह अपने परिवार के साथ गमी के कार्यक्रम में जा रही थीं. उनके साथ 40 वर्षीय तबस्सुम, 6 साल का बेटा इरशाद, 13 साल की शिफा और 8 साल का फरहान भी मौजूद थे. हादसे में जमीला की मौके पर ही मौत हो गई.

तीन बच्चे समेत चार लोग गंभीर 

हादसे में तबस्सुम, इरशाद, शिफा और फरहान गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि सभी लोग सड़क के किनारे चल रहे थे. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें बेरहमी से टक्कर मार दी और कई मीटर तक घसीटती चली गई. यह वीडियो हादसे की भयावहता को साफ बयां करता है.

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. हादसे के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

लेखक के बारे में
img
Lalit Jain
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ujjain Car Accident CCTV, Madhya Pradesh Road Accident Video, Ujjain Accident Viral Video, Family Hit By Car India, Ujjain Road Accident News, Pedestrians Hit By Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com