विज्ञापन

मेट्रो में अब जमकर करें पार्टी... MP में मिल रही सुविधा, कितना आएगा खर्च, कैसे करें बुकिंग? सबकुछ जानिए

First in India, MP Metro Rail Introduces 'Celebration on Wheels' Concept: भोपाल और इंदौर में चलती मेट्रो में अब लोग जमकर पार्टी कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सिर्फ 7000 रुपये देने होंगे. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स योजना शुरू की है. इस तरह का देश में यह पहला प्रयोग है.

मेट्रो में अब जमकर करें पार्टी... MP में मिल रही सुविधा, कितना आएगा खर्च, कैसे करें बुकिंग? सबकुछ जानिए
First in India: MP Metro Rail Introduces "Celebration on Wheels" Concept. (AI Photo)

Pre-Wedding & Birthdays in Metro, MP Metro Launches Unique Event Destination: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने यात्रियों को यादगार अनुभव देने के लिए सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स (Celebration on Wheels) नीति लागू की है. जिसके तहत अब मेट्रो और स्टेशन परिसर में जन्मदिन, प्री-वेडिंग शूट समेत अन्य सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा सकेंगे. इस सुविधा से मेट्रो केवल यात्रा का साधन नहीं रहेगा, बल्कि खास पलों सेलिब्रेट करने का मंच भी बनेगा.  

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस कृष्ण चैतन्य ने बताया कि 'Celebration on Wheels' पहल भोपाल और इंदौर की जीवंत संस्कृति और नागरिकों की बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. यह पहल मेट्रो को आमजन के और करीब लाने का एक प्रयास है. इससे लोग अपने खास पलों को सुरक्षित और आधुनिक वातावरण में मना सकें. 

योजना की खास बात क्या ?

  • मेट्रो कोच और चयनित स्टेशन पर आयोजन की सुविधा
  • नागरिकों को आधुनिक शहरी परिवहन माहौल में सेलिब्रेशन का अनूठा अनुभव
  • नॉन-फेयर रेवेन्यू (Non-Fare Revenue) बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर के बेहतर उपयोग की दिशा में पहल
  • मेट्रो संचालन और यात्रियों की सुविधा को बिना प्रभावित किए आयोजन की व्यवस्था

क्या-क्या आयोजन कर सकेंगे ?

  • फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री एवं विज्ञापन
  • बर्थडे और किटी पार्टी
  • प्री-वेडिंग शूट और सेलिब्रेशन
  • फोटोशूट व अन्य रचनात्मक गतिविधियां
Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग ?

  • निर्धारित आवेदन फॉर्म के माध्यम से कम से कम 15 दिन पूर्व आवेदन करना होगा
  • व्यक्तिगत, संस्थागत, प्रोडक्शन हाउस और कंपनियां भी आवेदन कर सकती हैं
  • “पहले आओ, पहले पाओ” (First Come, First Serve) के आधार पर बुकिंग

कितना रहेगा किराया ?

  • स्थिर अनडेकोरेटेड मेट्रो कोच: ₹5,000 प्रति घंटा
  • गतिशील अनडेकोरेटेड मेट्रो कोच: ₹7,000 प्रति घंटा
  • बर्थडे, प्री-वेडिंग और किटी पार्टी के लिए अधिकतम 50 व्यक्तियों की अनुमति, इसके अतिरिक्त व्यक्तियों पर MPMRCL के निर्धारित किराया नियम लागू होंगे और निर्धारित शुल्क देय होगा 
  • प्रति कोच ₹20,000 की सुरक्षा जमा राशि (रिफंडेबल), आयोजन के बाद नियमों के पालन पर वापस की जाएगी

आयोजन के लिए आवेदन कहां करें?

  • इच्छुक आवेदक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं 

भोपाल में यहां करें आवेदन 

कार्यालय: GM/DGM (Operations)
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, सुभाष नगर डिपो, भोपाल, मध्य प्रदेश
 ईमेल आईडी- cri.bhopal@mpmrcl.mp.gov.in 

इंदौर में यहां करें आवेदन 

कार्यालय: GM/DGM (Operations) मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड गांधी नगर मेट्रो डिपो, सुपर कॉरिडोर, ईमेल आईडी-rev.indorempm@mpmrcl.mp.gov.in , अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें. 

क्या रहेंगे नियम?

  • सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी
  • ज्वलनशील/खतरनाक सामग्री और फायर-बेस्ड डेकोरेशन पूरी तरह प्रतिबंधित
  • शराब, धूम्रपान और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था/पब्लिक न्यूज़ेंस पर सख्त रोक
  • मेट्रो संचालन और यात्रियों की सुविधा प्रभावित नहीं होगी
  • किसी भी नुकसान की भरपाई आयोजक द्वारा की जाएगी
  • सभी कार्यक्रम सख्त सुरक्षा मानकों और मेट्रो नियमों के तहत आयोजित होंगे 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com