विज्ञापन

MP के 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप का तोहफा, CM मोहन यादव खातों में 25-25 हजार ट्रांसफर किए

मध्‍य प्रदेश के 1.22 लाख होनहार छात्रों को एक सितंबर को लैपटॉप का तोहफा मिल गया. सीएम मोहन यादव विद्यार्थियों के खाते में एक क्‍लिक पर 304 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की. इससे बच्‍चे खुद अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं.  

mp cm mohan yadav laptop scheme amount transfer meritorious students bhopal.

मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक सितंबर का दिन बेहद खास रहा. प्रदेश सरकार की 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' के तहत सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होनहार विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए राशि ट्रांसफर की. इस दौरान प्रदेश के करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों के बैंक खातों में 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए. ये रुपये उन बच्‍चों के खातों में जाएंगे जिन्‍होंने 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए थे. 

भोपाल में हुए कार्यक्रम के दौरान कुछ बच्‍चों को सीएम मोहन यादव समेत सरकार के अन्‍य मंत्रियों ने प्रतीकात्मक रूप से लैपटॉप वितरित किए, उनसे बातचीत की और उन्‍हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्‍होंने कहा- कांग्रेस ने छात्रों को कभी लैपटॉप, साइकिल, किताबें और यूनिफॉर्म नहीं दी. "हमें उम्मीद है कि हमारे कार्यों के आधार पर कांग्रेस को अतीत का वह दौर याद आएगा. 

विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में मिलेगी मदद 

'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' के तहत विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये देने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य होनहार छात्रों को प्रोत्साहित कर उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है. लैपटॉप मिलने से होनहार विद्यार्थी अपनी शिक्षा पर और बेहतर तरीके से फोकस कर सकेंग. उन्‍हें ऑनलाइन कक्षाओं, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में आसानी होगी. सीधे बैंक खातों में राशि भेजने के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि बच्‍चे अपनी-अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार लैपटॉप खरीद सकेंगे.  

IAS तृप्ति अकेली फर्जी अफसर नहीं जो 2021 से चला रही थी नेटवर्क, 2 सहेलियां कौन हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Laptop Yojana, CM Mohan Yadav, MP News, Education News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com