Mohan Yadav Bhilwara Visit: राजस्थान के उद्यमियों को साधने की रणनीति के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्य में निवेश आकर्षित करने की कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) गुरुवार को 1 दिवसीय भीलवाड़ा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बड़े उद्योगपतियों, खासकर टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़े उद्यमियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया. वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा, राजस्थान में आयोजित सनातन मंगल महोत्सव एवं संत समागम में सहभागिता कर अपने विचार साझा किए.
'सिंहस्थ महाकुंभ' में सभी को आशीष देने के लिए समस्त साधु-संत सादर आमंत्रित हैं...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 26, 2026
आज भीलवाड़ा में हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में सनातन मंगल महोत्सव, संत समागम एवं दीक्षा महोत्सव में परम पूज्य श्री महामंडलेश्वर स्वामी हंसरामजी महाराज एवं सांधु-संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ।… pic.twitter.com/dEXAhwj2sX
‘सरकार बनते ही उद्योग विभाग अपने पास रखा' : CM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके लिए रोजगार सृजन सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सरकार बनने के साथ ही उन्होंने उद्योग विभाग का प्रभार स्वयं रखा. उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़े और रोजगार के अवसर सृजित हों, इसके लिए नई उद्योग नीति तैयार की गई, जिसका प्रभाव अब दिखने लगा है. उन्होंने कहा “हमने बिज़नेस को आसान बनाने के लिए प्रक्रियाओं को सरल किया. योजनाओं में सुधार किया. इसका फायदा उद्योग जगत को स्पष्ट दिखाई दे रहा है.”
भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 26, 2026
आज भीलवाड़ा, राजस्थान में आयोजित “Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh” कार्यक्रम में उद्योगपतियों, बिजनेस लीडर्स एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर, मध्यप्रदेश में निवेश के… pic.twitter.com/dpBeaEgiL3
‘मारवाड़‑मेवाड़ का आदमी सूखी रैती में भी तेल निकाल लेता है'
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने उद्योगपतियों की क्षमता की तारीफ़ करते हुए हल्के अंदाज़ में कहा “राजस्थान में तो मारवाड़ और मेवाड़ का आदमी सूखी रेत में भी तेल निकाल लेता है. पूरे देश के उद्योग जगत में इनका दबदबा है.” सीएम ने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच भाईचारे का संबंध अनादि काल से चला आ रहा है, और दोनों राज्यों ने विकास में एक‑दूसरे का साथ दिया है.
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास का स्वर्णिम दौर जारी है। राज्य सरकार द्वारा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने और व्यापार-व्यवसाय को सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नई औद्योगिक नीतियां प्रभावी रूप से लागू की गई… pic.twitter.com/DYTyWuVQrw
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 26, 2026
भीलवाड़ा के कपड़ा उद्योगों को MP में निवेश का निमंत्रण
भीलवाड़ा को देश का 'टेक्सटाइल हब' कहा जाता है. मुख्यमंत्री यादव ने यहां के प्रमुख उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में बिजली, पानी, श्रम और औद्योगिक वातावरण बेहद अनुकूल है, जो निवेशकों के लिए बड़ी सुविधा है.उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित PM MITRA पार्क भी स्थापित हो चुका है, जिससे टेक्सटाइल सेक्टर में भारी अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. उन्होंने संकेत दिया कि भीलवाड़ा के उद्योगपति रामपाल सोनी ने मध्यप्रदेश में लगभग 5000 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई है. सीएम ने आश्वासन दिया “हमारी कैबिनेट और CCI की संयुक्त बैठकें बड़े उद्यमियों को रियायत देने के उद्देश्य से आयोजित होती हैं. जो भी उद्योग लगाना चाहे, मध्यप्रदेश सरकार हर प्रकार का सहयोग करेगी.”
मध्यप्रदेश की पावन धरा पर वर्ष-2028 में "सिंहस्थ महापर्व" का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 26, 2026
मैं आप सभी को वंदन-अभिनंदन के साथ भारतीय संस्कृति के इस महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करता हूं : CM@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/C6ZfFMMmqi
संत महात्माओं से आशीर्वाद
भीलवाड़ा आगमन पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. इसके बाद डॉ. मोहनलाल यादव ने हरी सेवा उदासीन आश्रम परिसर में चल रहे सनातन मंगल महोत्सव और दीक्षा‑दान समारोह में शिरकत कर संतों का आशीर्वाद लिया.
‘पानी परमात्मा की देन… MP नदियों का मायका'
राज्यों के बीच लंबे समय से चल रहे जल विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा “मध्यप्रदेश नदियों का मायका है. पानी परमात्मा की देन है. राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच कालीसिंध जल विवाद को हमने सौहार्द से हल किया. अब राज्यों के बीच सहयोग की नई परंपरा बन रही है.” उन्होंने बताया कि पूर्व में जल बंटवारे पर विवाद लंबा चला, लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से चर्चा कर इसका समाधान निकाल लिया गया.
राजस्थान CM की सराहना
डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे और उनकी टीम बेहतरीन तरीके से प्रदेश की सरकार चला रहे हैं, और दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल भविष्य में उद्योगों के लिए भी लाभकारी होगा. कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भीलवाड़ा के टेक्सटाइल उद्यमियों के साथ सीधे संवाद किए और राज्य की औद्योगिक नीतियों की जानकारी दी. सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद दामोदर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रमुख उद्यमी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : CM मोहन का मुंबई दौरा आज, दिग्गज उद्योगपतियों से संवाद, मोहासा बाबई इंडस्ट्रियल जोन सहित इन सेक्टर्स पर जोर
यह भी पढ़ें : 10 करोड़ की फिरौती; लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सतना के रियल एस्टेट कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को धमकी, मुंबई में FIR
यह भी पढ़ें : MP Government Office Timing: एक्शन मोड में CM मोहन यादव; सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी पर GAD की कड़ी नजर
यह भी पढ़ें : Community Tourism Model: बस्तर के होमस्टे ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान; UN बेस्ट टूरिज्म विलेज की ओर बढ़ते कदम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं