- बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, मानसून ट्रफ सक्रिय.
- शुक्रवार को रीवा-सतना-शहडोल-छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में भारी बारिश.
- MP में इस सीजन 31.3 इंच बारिश हुई, सामान्य 33.9 इंच से 2.6 इंच कम.
मध्य प्रदेश में ब्रेक के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. प्रदेश के 12 जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. शुक्रवार को रीवा, सतना, शहडोल, छिंदवाड़ा समेत अन्य जिलों में पानी गिरने की संभावना है. वहीं, शनिवार को इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
मध्य प्रदेश में तीन दिन से बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है. साथ ही गर्मी और उमस भी बढ़ गई है. राजधानी भोपाल समेत कई जगहों पर गुरुवार को धूप भी खिली रही.
कैसे एक्टिव हुआ मानसून
वहीं, ब्रेक के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया मानसून ट्रफ सक्रिय है. वहीं, पश्चिमी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन की एक्टिविटी भी है.
इसके चलते प्रदेश में बारिश का दौर रहेगा. आज यानी शुक्रवार को 12 जिलों शहडोल, छिंदवाड़ा, सतना, सिवनी, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है.
कितनी बारिश हुई?
मध्य प्रदेश में सामान्य बारिश 37.3 इंच तक होती है. वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जिले की सामान्य बारिश 38 से 39 इंच तक है. प्रदेश में इस सीजन 31.3 इंच बारिश हो चुकी है, जो कि अब तक की सामान्य बारिश 33.9 इंच की तुलना में 2.6 इंच कम है. वहीं, ओवरऑल 8 प्रतिशत कम पानी गिरा है.
ये भी पढ़ें- उज्जैन में हटेगी 100 साल पुरानी शाही मस्जिद! हाईकोर्ट के आदेश के बाद निगम करेगा कार्रवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं