विज्ञापन

MP राज्यसभा उपचुनावः BJP ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, 12 नवंबर को मतदान

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है. मध्य प्रदेय में राज्य सभा की एक सीट खाली हुई थी. जिसके लिए हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया गया है.

MP राज्यसभा उपचुनावः BJP ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, 12 नवंबर को मतदान
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी.
NDTV

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया है. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एन. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है.हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा भेजने का मतलब है कि अब उनके केंद्रीय कैबिनेट में रहने पर कोई खतरा नहीं है. बीते दिनों जब भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, तब उसमें हरदीप सिंह पुरी का नाम नहीं था. जिसके बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहने को सवाल उठने लगे थे. लेकिन अब पुरी को एमपी से राज्यसभा भेजने से यह तय हो गया है कि वो कैबिनेट में बने रहेंगे. हरदीप पुरी को एमपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की चिट्ठी भाजपा ने जारी की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

एल. मुरुगन के इस्तीफे कारण होगा उपचुनाव

मालूम हो कि 18 अक्टबूर को सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने केंद्रीय मंत्री पद के साथ-साथ राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था. मुरुगन ने एक्स पोस्ट में इस्तीफा का कारण बताते हुए लिखा था कि वो तमिलनाडु में पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं.  मुरुगन ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. दिहाड़ी मजदूरों के बेटे के तौर पर शुरुआत करके पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने का अवसर मिलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. अब, मैं ज़मीनी स्तर पर वापस लौटना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में BJP को मज़बूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहता हूं.

12 नवंबर को मतदान, जरूरत पड़ने पर उसी दिन काउंटिंग

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग ने 22 अक्टूबर को की थी. इस घोषणा के 6 दिन बाद भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी. इस सीट पर 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना, यदि जरूरी हुई तो उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी. चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा. इस उपचुनाव के लिए भाजपा के पास पर्याप्त संख्यबल है.

यह भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा भी छोड़ी; पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardeep Singh Puri, Hardeep Singh Puri Latest News, MP Rajya Sabha, Mp Rajya Sabha Chunav, MP Rajya Sabha Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com