विज्ञापन

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने अल्पेश यशवंत कोगजे, राज्यपाल ने आज दिलाई शपथ

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने भोपाल लोक भवन में शपथ ली. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शपथ दिलाई, CM मोहन यादव मौजूद रहे। गुजरात हाईकोर्ट से आए जस्टिस कोगजे अब जबलपुर में कार्यभार संभालेंगे.

शपथ के बाद चीफ जस्टिस को सीएम ने गुलदस्ता भेंट किया, साथ में खड़े राज्यपाल.
सीएम डॉ मोहन यादव

Madhya Pradesh Chief Justice: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को लोक भवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

मुख्य न्यायाधीश कोगजे मध्य प्रदेश के 30वें चीफ जस्टिस हैं. अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने देश में 8 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की थी, उनमें से एक मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश कोगजे भी हैं.

भोपाल के लोक भवन के सांदीपनि ने सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल पटेल ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर चीफ जस्टिस का स्वागत किया.

इससे पहले गुजरात HC में थे जज

मुख्य न्यायाधीश कोगजे जबलपुर स्थित हाईकोर्ट में औपचारिक तौर पर कार्यभार संभालेंगे. इससे पहले वह गुजरात हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति रहे हैं. बता दें कि चीफ जस्टिस ने शपथ ग्रहण से पहले राज्यपाल पटेल से बुधवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट की थी. इस अवसर पर न्यायमूर्ति की पत्नी अर्चना अल्पेश कोगजे उनके साथ थीं.

लोकभवन आगमन पर मुख्य न्यायाधिपति कोगजे का अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी उपस्थित थे.

सीएम ने एक्स पर बधाई दी

वहीं, सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को नई जिम्मेदारी मिलने की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा कि आज लोक भवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे जी को शपथ दिलाई. समारोह में सहभागिता कर मुख्य न्यायाधीश कोगजे को हार्दिक बधाई दी.

ये भी पढ़ें- 'ट्रैफिक गर्ल' शुभी जैन का VIDEO वायरल, पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप, 'लेडीज जात' कहकर की बदसलूकी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh High Court, Madhya Pradesh HC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com