विज्ञापन

लिव-इन पार्टनर बदमाशों संग आया, महिला के हाथ-पैर पकड़ कार में बैठाया, नवजात बेटी को भी चादर में लपेटकर ले गए किडनैपर

Shivpuri Woman Kidnap: वीडियो में कई बदमाश दिख रहे हैं, लेकिन 4 बदमाश महिला के हाथ-पैर पकड़कर कार में डालते दिखे. महिला विरोध करती रही, लेकिन बेबस थी. चादर में लिपटी बच्ची को एक युवक ले जाता दिखा.

लिव-इन पार्टनर बदमाशों संग आया, महिला के हाथ-पैर पकड़ कार में बैठाया, नवजात बेटी को भी चादर में लपेटकर ले गए किडनैपर

Shivpuri Kidnapping: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जहां लिव-इन पार्टनर ने अपने साथी बदमाशों के साथ महिला और उसकी एक महीने की बेटी का अपहरण करते हुए दिख रहे हैं. सभी आरोपी कार से पहुंचे थे, जिनमें से किसी ने डंडा तो किसी के पास पिस्टल थी. वह महिला को जबरन उठाकर घर से बाहर ले आए. महिला ने बदमाशों का विरोध भी किया, लेकिन वह उनके सामने बेबस दिखी. वहीं, बच्ची चादर में लिपटी हुई थी, जिसे एक युवक ले जाता दिख रहा है. यह घटना 8 मई की रात लगभग साढ़े 8 बजे की है.

सीसीटीवी में दिख रहे चार बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर पकड़े और उठाकर कार में बैठा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

परिवार ने मारपीट का लगाया आरोप

इस मामले को लेकर अपहरण की शिकार महिला के परिवार का भी बयान आया है, जिनका कहना है कि कुछ समय पहले लिव-इन रिलेशन में रहने वाले एक युवक ने उनकी बेटी और उसकी बच्ची का अपहरण कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की है. उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

पीड़िता एक और वीडियो ने मचाई सनसनी

इस दौरान पीड़ित महिला का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो अपहरण से काफी पहले का है. इसमें वह यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि उसका परिवार जिसमें माता-पिता शामिल हैं, वह उसके पति और उसके परिवार को जबरन फंसाना चाहते हैं, जबकि वह अपने पति और परिवार के साथ खुश है.

लिव-इन पार्टनर है किडनैपर

जानकारी के अनुसार, महिला 4-5 साल से लिव-इन में रह रही थी. उसी दौरान वह गर्भवती हो गई और फिर डिलीवरी के समय फतेहपुर स्थित घर पर आ गई. अब लिव-इन पार्टनर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घर से महिला और उसकी बेटी का शुक्रवार रात को हुए अपहरण ने सनसनी मचा दी. लिव-इन पार्टनर अपने 12 नकाबपोश साथियों के साथ एक गाड़ी लेकर महिला के घर पहुंचा था. इस दौरान युवक के साथ आए बदमाशों ने महिला के परिवार वालों के साथ भी मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और जान से मार देने की धमकी दी.

कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि हमने महिला के परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात और एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. इस दौरान पीड़ित महिला का भी वीडियो वायरल हुआ है. हम दोनों तथ्यों को जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. मामला संवेदनशील है और पुलिस हर पहलू से इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

लेखक के बारे में
img
Atul Gaur
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpuri Kidnapping Case, Shivpuri Woman Kidnap, Live In Partner Kidnap, Shivpuri Kidnapping Video, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com