फ्रांस के एवियान-ले-बां में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2026) के मंच पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पिछले साढ़े तीन महीने से पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी भीषण युद्ध, तनाव और हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों बड़े लोकतांत्रिक देशों के प्रमुखों की यह पहली सीधी मुलाकात है। जैसे ही पीएम मोदी लाउंज में पहुंचे, वहां बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खड़े हो गए और दोनों ने बेहद आक्रामक व गर्मजोशी भरे अंदाज में हैंडशेक किया।