विज्ञापन

मुहर्रम पर 25 या 26 जून कब होगी स्कूलों की छुट्टी, दूर करें कंफ्यूजन

मुहर्रम के मौके पर स्कूलों में छुट्टी रहती है. इस साल मुहर्रम 25 जून या 26 जून में से किस दिन है. इसको लेकर कंफ्यूजन हो रही है. कई राज्यों में 25 जून को मुहर्रम की छुट्टी की घोषणा की गई थी. जबकि कई राज्यों में 26 जून को मुहर्रम है.

मुहर्रम पर 25 या 26 जून कब होगी स्कूलों की छुट्टी, दूर करें कंफ्यूजन
बच्चों के लिए 3 दिन का लंबा वीकेंड

भारत के अधिकतर राज्यों में मुहर्रम के मौके पर स्कूलों में छुट्टी रहती है. इस साल मुहर्रम कब है और किसी दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं, इसको लेकर  कंफ्यूजन हो रही है. ये  कंफ्यूजन  25 जून और 26 जून को लेकर हो रही है. दरअसल कुछ राज्यों में 25 जून को मुहर्रम की छुट्टी का ऐलान किया गया था. वहीं कुछ राज्य में 26 जून को . ऐसे में मुहर्रम कब है और 25 या 26 जून में से किस दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं इसको लेकर कंफ्यूजन है. भारत में इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 10वां मुहर्रम इस साल 26 जून को आ रहा है.

केंद्र सरकार के कैलेंडर में 26 जून 2026 को ही गजटेड अवकाश घोषित किया गया है. लेकिन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने  25 जून को अवकाश घोषित किया था. हालांकि अब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने भी 26 जून को ही मुहर्रम की छुट्टी देने का ऐलान किया है.

उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार सहित अन्य राज्यों में पहले से ही 26 जून 2026 को ही गजटेड अवकाश घोषित किया गया है. वहीं जिन राज्यों ने 25 जून को ये छुट्टी रखी थी, उन्होंने भी इसे अब 26 जून कर दिया है. ऐसे में 26 जून को ही स्कूलों में छुट्टी रहेगी.

बच्चों के लिए 3 दिन का लंबा वीकेंड

26 जून को मुहर्रम की छुट्टी होने के साथ ही बच्चों को लंब वीकेंड भी मिल रहा. शुक्रवार को मुहर्रम है उसके अगले दिनशनिवार और रविवार है. यानी लगातार तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे. बच्चे सीधा 29 से ही स्कूल जाएंगे. हालांकि इस समय कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं और स्कूल जुलाई में खुलेंगे.

ये भी पढ़ें-UP School Reopen: गर्मी की छुट्टियां खत्म, कल से उत्तर प्रदेश में खुलने जा रहे हैं स्कूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muharram  2026 Kab Hai, Muharram Holiday, School Closed Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com