विज्ञापन

कूनो में 'बकरा घोटाला': चीतों को खिलाए जा रहे 30 किलो के बकरे को 90KG का बताकर हो रहा करोड़ों का खेल 

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में चीतों के भोजन के नाम पर करोड़ों के घोटाले की शिकायत सामने आई है. 30 किलो के बकरे को 90 किलो बताकर फर्जी बिल लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और सीएम यादव से मामले की जांच की मांग की है.

कूनो में 'बकरा घोटाला': चीतों को खिलाए जा रहे 30 किलो के बकरे को 90KG का बताकर हो रहा करोड़ों का खेल 
kuno national park: पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव से की गई कूनो में हो रहे 'बकरा घोटाले' की श्किायत.

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को खिलाए जा रहे बकरों में घोटाला की शिकायत सामने आई है. कांग्रेस नेता चीनी कुरैशी ने इसे लेकर EOW केस दर्ज कराया है. उनका आरोप है क‍ि कूनो के चीतों को खिलाए जा रहे 30 किलो के बकरों को कागजों में 90-90 किलो का बताकर करोड़ों का खेल किया जा रहा है. कांग्रेस नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव से बकरा घोटाले की जांच की मांग की है.  

कांग्रेस नेता चीनी कुरैशी ने EOW में की गई शिकायत को लेकर कहा क‍ि चीतों के नाम पर सरकार से आने वाली राशि को कूनो नेशनल पार्क के अफसर फर्जी तरीकों से भ्रष्टाचार कर लूट रहे हैं. उन्‍होंने कहा- चीतों के लिए भोजन के तौर पर ठेकेदार द्वारा सप्लाई किए जा रहे 25-30 किलो के एक-एक बकरे को 80-90 किलो का बताकर फर्जी बिल-वाउचर बनाए जा रहे हैं. लंबे समय से इसी तरह का खेल कर करोड़ों रुपये का हेरफेर किया जा रहा है. 

श्‍योपुर में 70 से 90 किलो के चीते नहीं 

चीनी कुरैशी ने कहा- श्योपुर में 70 से 90 किलो वजन वाले बकरे नहीं हैं. इतने वजन वाले बकरे लोग सिर्फ ईद की कुर्बानी के लिए ही बड़े करते हैं. उन्‍होंने चीतों के भोजन की व्यवस्था करने वाली कूनो की समिति से जुड़े अफसरों और ठेकेदार पर साठगांठ का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि इतने वजन के बकरों की सप्लाई खुद ही कूनो के भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है. 

Kuno National Park: चीतों के खाने के लिए आने वाले बकरों के वजन में किया जा रहा घपला.

Kuno National Park: चीतों के खाने के लिए आने वाले बकरों के वजन में किया जा रहा घपला.

कूनो नेशनल पार्क में 121 साल पहले सिंधिया ने 1 लाख खर्च कर मंगवाए शेर

तराजू पर किया जाता है बकरे का वजन 

कूनो नेशनल पार्क में चीतों के भोजन की सप्लाई के लिए कांटे (तराजू) पर बकरे का वजन किया जाता है. टेंडर शर्तों के तहत बकरे के नेट वजन में 26 प्रतिशत वेस्ट निकालकर सिर्फ 74 प्रतिशत के हिसाब से भुगतान होता है. ऐसे में जिम्मेदार कागजों में बकरों का वजन ज्यादा बताकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. 

पीएम मोदी और सीएम यादव तक पहुंची शिकायत

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता चीनी कुरैशी ने कूनो में बिना टेंडर बकरों के मांस की सप्लाई को लेकर सवाल उठाए थे. उनकी शिकायत के बाद कूनो के अफसरों ने आनन-फानन में टेंडर प्रक्रिया शुरू करते हुए बकरा और मीट खरीदा था. अब उन्‍होंने एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए EOW में मामले की शिकायत की है. उन्‍होंने मामले की शिकायत PMO से लेकर मप्र मुख्यमंत्री कार्यालय तक करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव से जांच की मांग की है. 

कूनो नदी को बचाने सिंधिया ने दी 43 करोड़ की परियोजना की सौगात, किसानों को भी होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuno National Park, Kuno National Park Cheetah Food Expense, Kuno National Park NEWS, Sheopur News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com