विज्ञापन

VIDEO:कोरिया महोत्सव में दिखा CM साय का निराला अंदाज, अपने हाथों से चाक पर बनाए दीये और कलश, वायरल हो रही तस्वीरें

CM Vishnu Deo Sai: इससे पहले, सीएम साय ने कोरिया जिले में आयोजित तीन दिवसीय भव्य कोरिया महोत्सव का शुभारंभ किया. 17 से 19 फरवरी 2026 तक चलने वाले कोरिया महोत्सव का आयोजन शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में किया गया है. इस अवसर पर सीएम साय ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया.

VIDEO:कोरिया महोत्सव में दिखा CM साय का निराला अंदाज, अपने हाथों से चाक पर बनाए दीये और कलश, वायरल हो रही तस्वीरें
CM VISHNU DEO SAI MADE DIYAS AND POTS IN KOREA FESTIVAL

Koriya Mahotsav 2026:  छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर शहर में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बिल्कुल अलग अंदाज देखने मिला, जहां प्रदर्शनी के दौरान सीएम साय ने कुम्हार के चाक पर खुद मिट्टी से दीया और कलश बनाया. सीएम साय खुद घूमते चाक पर अपने हाथों से मिट्टी को आकार देते हुए तस्वीरों कैद हुए. इस दौरान सीएम ने मिट्टी कारीगर से आय, रोजगार और योजनाओं का लाभ लेने को लेकर चर्चा की.

इससे पहले, सीएम साय ने कोरिया जिले में आयोजित तीन दिवसीय भव्य कोरिया महोत्सव का शुभारंभ किया. 17 से 19 फरवरी 2026 तक चलने वाले कोरिया महोत्सव का आयोजन शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में किया गया है. इस अवसर पर सीएम साय ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया.

ये भी पढ़ें-MP 10th Board Paper Leak: MP में शिक्षिका का कारनामा, WhatsApp स्टेटस पर शेयर कर दिया 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर

सोनहत के शिल्पकार देवी दयाल प्रजापति के स्टॉल पर पहुंचे मुख्यमंत्री

रिपोर्ट के मुताबिक बैकुंठपुर में आयोजित सरगुजा विकास प्राधिकरण बैठक के दौरान सीएम साय ने सोनहत के शिल्पकार देवी दयाल प्रजापति के स्टॉल पर पहुंचे और उनकी कला में रुचि दिखाते हुए घूमते चाक पर अपने हाथों से मिट्टी को आकार देना शुरू किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि सरकार पारंपरिक शिल्प और स्व-सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

कोरिया महोत्सव में 170 से अधिक कलाकार करेंगे कला का प्रदर्शन

गौरतलब है तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव कार्यक्रम में सीएम साय के अलावा कृषि मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. अगले तीन दिनों तक चलने वाले कोरिया महोत्सव के 16 विभिन्न सत्रों में 170 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. प्रशासन द्वारा कोरिया महो्त्सव को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-अधजली हालत में 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची पत्नी, दो बार बाल-बाल बची पीड़िता को पति ने इस बार जिंदा जलाया

कोरिया महोत्सव में शिल्पकारों से उनकी आय, रोजगार लेकर सीएम साय ने की चर्चा

कोरिया महोत्सव में शिल्पकारों से उनकी आय, रोजगार लेकर सीएम साय ने की चर्चा

जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा कोरिया महोत्सव

तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव में सुआ, कर्मा, पंथी, शैला, गेड़ी, भरथरी और पंडवानी जैसे लोकनृत्यों के साथ कथक, ओडिसी, फ्यूजन वोकल, बांसुरी वादन, सैक्सोफोन वादन एवं सूफी गायन की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. माना जा रहा है कि कोरिया महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा और विकास कार्यों को भी गति प्रदान करेगा.

ये भी पढ़ें-चर्चा में रतलाम का 'समस्या मुक्त विद्यालय', प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहा MP का यह सरकारी विद्यालय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com