O Romeo Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे से ठीक पहले रिलीज हुई थी. निर्देशक विशाल भारद्वाज ने इसे बनाया है और इसमें तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं. ओ रोमियो एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें प्यार, दर्द और जिंदगी के कड़े फैसलों की कहानी दिखाई गई है. यह कहानी हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' से प्रेरित है.
ये भी पढ़ें: घूसखोर पंडत के बाद अब आ गई 'यादव जी की लव स्टोरी',जानें क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध
ओ रोमियो ने कमाए इतने रुपये
ओ रोमियो में शाहिद कपूर एक गैंगस्टर हुसैन उस्तारा का किरदार निभा रहे हैं. इसमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अन्य कलाकार भी हैं. प्रोडक्शन नदियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है. रिलीज के सिर्फ पांच दिन में ओ रोमियो ने दुनिया भर में 66 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 50 करोड़ रुपये रहा है, जबकि विदेशों से 16 करोड़ रुपये आए हैं.
देवा को तोड़ा रिकॉर्ड
खास बात यह है कि ओ रोमियो ने शाहिद कपूर की पिछली फिल्म देवा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. देवा जनवरी 2025 में रिलीज हुई थी और उसने कुल 55.8 करोड़ रुपये कमाए थे. ओ रोमियो ने सिर्फ पांच दिन में इसे पार कर लिया. ओ रोमियो को मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं, लेकिन दर्शक इसे स्टेडी तरीके से देख रहे हैं. सोमवार को भी कमाई में अच्छा होल्ड रहा, जो बॉक्स ऑफिस पर सकारात्मक संकेत है. यह शाहिद के लिए पोस्ट-कोविड दौर में एक मजबूत प्रदर्शन साबित हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं